संविधान सम्मान बाईक रैली और मतदाता जागरूकता रैली संपन्न।

रिपोर्टर : नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र, संविधान दिवस के शुभ अवसर पर तिवसा तालुका परिवर्तन बहुउद्देशीय ग्रामीण विकास संघठन और परिवर्तनवादी आंदोलन तिवसा तालुका द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य संविधान सम्मान बाईक रैली और मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया 26 नवंबर 2025 को आयोजित इस पहल का मुख्य उद्देश जनजागृती, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यो को बढावा देना था. यह रैली सुबह 8 बजे राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज समाधी स्थल गुरुकुंज मोझरी से सुरू हुई और शेंदोला खु., फत्तेपूर,शिवणगाव,शेंदोला बु., सालोरा खु.,धोत्रा होते हुए शिरजगाव मोझरी मे समाप्त हुई इस मोटरसाईकील रैली में विविध गाव से बडी संख्या मे युवाओ, महिलाओ और नागरीको ने उत्साह पूर्वक भाग लिया संविधान के मूल्य का प्रचार और मतदान के प्रति जागरूकता इस रैली के केंद्र मे रही. कार्यक्रम मे डॉ. रामपाल महाराज धारवन, चंद्रदीप सोनटक्के,सागर होले, महिमा दफाड,सुरज कारमोरे और कल्याणी खोब्रागडे जैसे प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी सफलता के लिए विशेष रूप से सन्मानित किया गया तिवसा तालुका और आसपास के गाव के असंख्य नागरिको की स्वस्फूर्त भागीदारी ने संविधान दिवस के आयोजन को एक बडी सफलता बना दिया आयोजकों विपुल चंदे और अन्य सदस्य ने सभी उपस्थित लोगो को बधाई दी और नागरीको से संविधान के मूल्यो की रक्षा करने की अपील की कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथीयों और प्रतिभागियों ने संविधान के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया यह मानते हुए की यही गाव के विकास का मार्ग है इस पहल ने तिवसा तालुका में संविधान के प्रति जागरूकता और मतदाता जागरूकता बढाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आयोजकों ने भविष्य मे भी ऐसी सामाजिक गतिविधिया चलाने का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा