रिपोर्टर नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र, अमरावती: डॉ. राजेंद्र गोडे इंस्टिट्यूट ऑफ़ अलाइड साइंसेस, अमरावती द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र से बी.एस.सी. ऑप्टोमेट्री (B.Sc. Optometry) पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम के तहत कुल २० विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा १२ सायन्स के विद्यार्थियों को इस पाठ्यक्रम में लिया जा सकता है। यह कोर्स कुल ३ वर्षों का होगा जिसके पश्चात१ वर्ष की इंटर्नशिप रहेगी। आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं में नेत्र-चिकित्सा एवं नेत्र देखभाल की बढ़ती आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। यह पाठ्यक्रम छात्रों को नेत्र परीक्षण, दृष्टि दोषों की पहचान, कॉन्टैक्ट लेंस फिटिंग, लो-विजन केयर, ऑप्थाल्मिक उपकरणों के संचालन एवं क्लीनिकल ऑप्टोमेट्री की उन्नत तकनीकों का प्रायोगिक तथा सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान करेगा। संस्थान के अत्याधुनिक लैब, अनुभवी फैकल्टी तथा डॉ. राजेंद्र गोडे मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल से जुड़ा क्लीनिकल एक्







