तारांतरण की राजनीति में बदलते समीकरण, जनता ने हरजीत सिंह संधू को माना अपना असली नेता, भाजपा ने दिखाई ताकत

रिपोर्टर: संजय पुरी, उपचुनाव के अंतिम दिन भाजपा ने अपने उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के समर्थन में दमदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिले की पूरी भाजपा लीडरशिप एकजुट होकर मैदान में उतरी और जनता से डोर-टू-डोर संपर्क कर वोट मांगे। भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, एससी सेल के जिला अध्यक्ष अवतार सिंह, सुजानपुर मंडल के महासचिव रिटायर्ड डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दर्शन कुमार ने कहा कि “तारांतरण अब राजनीतिक बदलाव की दहलीज पर है। जनता आम आदमी पार्टी की झूठी राजनीति से तंग आ चुकी है और अब हरजीत सिंह संधू को अपना सच्चा प्रतिनिधि मान चुकी है।” नेताओं ने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी ने झूठे वादों और खोखले सपनों से जनता को बहकाया, लेकिन चार साल बीतने के बाद न रोजगार मिला, न विकास। उल्टा भ्रष्टाचार और अपराध बढ़े, जबकि सरकार जवाबदेही से बचती रही। भाजपा नेताओं ने कहा कि अब जनता पंजाब में डबल इंजन सरकार की आवश्यकता को समझ चुकी है ताकि केंद्र और राज्य मिलकर विकास को नई रफ्तार दे सकें। उन्होंने दावा किया कि हरजीत सिंह संधू की जीत न केवल तारांतरण बल्कि पूरे पंजाब की राजनीति में एक बड़ा संदेश देगी, कि जनता झूठ के नहीं, काम और ईमानदारी के साथ खड़ी है। मौके पर पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, मंडल अध्यक्ष संजीव जग्गी, रिंकू शर्मा, विपण सैनी, मंडल अध्यक्ष बोआ सुरेश सलाथिया, संजू ठाकुर, सुरिंदर कुमार, सरपंच सुरेश शर्मा, संजू पिंडी और शिंदा सरपंच सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा