कुळकजाई में निर्मम हत्या, खेत में मिला रमेश इंगळे का शव, सिर कुचलकर की गई हत्या, पुलिस जांच जारी

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, महाराष्ट्र, माण, 6 नवंबर 2025 दहिवडी पपोलिस थाना अपराध क्रमांक 406/2025  BNS कलम 103(1), सातारा जिले के माण तालुका अंतर्गत मौजे कुळकजाई गांव के समीप स्थित बौद्ध समाज की स्मशानभूमि के पास दिलीप घाडगे के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रमेश मारुती इंगळे (उम्र 51 वर्ष, निवासी कुळकजाई) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी रेश्मा रमेश इंगळे (उम्र 40 वर्ष) द्वारा दहिवडी पोलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे उनके पति रमेश ने “गांव जाकर आता हूं” कहकर घर छोड़ा था। अगले दिन सुबह तक वे घर नहीं लौटे। पत्नी ने गांव और आस-पास खोजबीन की, परंतु कोई पता नहीं चला। शाम को उनके भतीजे सागर महादेव इंगळे ने सूचना दी कि “तुम्हारे पति का शव स्मशानभूमि के पास पड़ा है।” मौके पर पहुंचने पर रेश्मा ने देखा कि उनके पति का शव खेत में उलटा पड़ा था, शरीर पर कपड़े नहीं थे और सिर पर भारी पत्थर से वार के कारण गहरी चोटें थीं। गांव के लोगों से पूछताछ में पता चला कि घटना की रात रमेश गांव की बौद्ध वस्ती में शराब पीकर बैठे थे और रात करीब 10:30 बजे गांव के युवक शुभम चव्हाण उन्हें स्मशानभूमि की ओर ले जाते देखा गया था। पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी अज्ञात है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…

    Read more

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर ), महाराष्ट्र :- वसई – महाराष्ट्र में गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थों, अवैध शराब बिक्री और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा