म्हसवड पुलिस की बड़ी कार्रवाई – ₹10 लाख से ज़्यादा कीमत का 40 किलो गांजा बरामद!

रिपोर्टर: नजीर मुलाणी, महाराष्ट्र, म्हसवड (तालुका माण, जिला सातारा) – सातारा ज़िले के वरकुटे गाँव के तुपेवाडी इलाके में शहाजी दाजी तुपे (उम्र 65) द्वारा अपने खेत में अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही थी। इस बात की पक्की सूचना मिलते ही स्थानीय अपराध शाखा सातारा और म्हसवड पुलिस स्टेशन ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में कुल 40 गांजे के पौधे (40.478 किलो) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹10,11,950 बताई जा रही है। आरोपी शहाजी तुपे के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत गु.र. नं. 327/2025 दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री तुषार दोषी तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. वैशाली कुडकर के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण देवकर, सपोनि रोहित फर्णे, पोउनि विश्वास शिंगाडे, पोउनि परितोष दातीर, तथा म्हसवड पुलिस स्टेशन के पोउनि अक्षय सोनवणे के नेतृत्व में विशेष पथक ने भाग लिया। कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा और म्हसवड पुलिस स्टेशन के निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे , अनिल वाघमोडे (पो.उ.नि.), अतिश घाडगे, शिवाजी गुरव, सचिन साळुंखे, सनी आवटे, अमित सपकाळ, गणेश कापरे, स्वप्नील कुंभार, धीरज महाडिक, अमर नारनवर, शशिकांत खाडे, रूपाली फडतरे, अभिजीत बहाद्दुले, राहुल थोरात, वसीम मुलाणी तथा फॉरेंसिक टीम।
इस बेहतरीन कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम की विशेष सराहना और अभिनंदन किया है।

  • Related Posts

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…

    Read more

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर ), महाराष्ट्र :- वसई – महाराष्ट्र में गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थों, अवैध शराब बिक्री और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा