रिपोर्टर चंद्रकांत चौहान, गुजरात, अहमदाबाद , प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी छठ पूजा को लेकर इंदिरा ब्रिज स्थित पंचकर्म आश्रम में माननीय अध्यक्ष डॉ श्री महादेव झा जी के आह्वाहन पर हुई बैठक में सर्वांगी विकास फाउंडेशन प्रमुख श्री सोनासिंह राजपूत जी एवम सभी संलग्न पदाधिकारियों की एक समीक्षा बैठक हुई । जिसमे स्वच्छता, सुरक्षा, दवाई छिड़काव,लाइट,पानी पूर्ति,घाट की व्यस्था सहित अन्य विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। एवं घाट पर स्टॉल लगाने को लेकर चर्चा हुई। जो की रोजगार सृजन के लिए भी महत्वपूर्ण रहेगा। साहित्य, संस्कृति और भाषाओं के अद्भुत संगम के प्रतीक इस छठ पूजा पर श्री सोनासिंह राजपूत जी ने सदैव ही लोगों को अपने विचारों को साझा करने के लिए मंच एवम उचित स्थान प्रदान कर सकारात्मक ऊर्जा से कार्य किया है।







