रिपोर्टर: संजय पुरी, विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते गांव संदलपुर से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को उसे समय करारा झटका लगा जब कई परिवार जिला उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा जिला प्रभारी बिंदिया की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया और बिंदिया ने स्वागत किया जिन्होंने शामिल हुए परिवारों को आश्वासन दिया कि भाजपा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। बिंदिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भारत भूषण,तरसेम लाल,सुरजीत पाल,ममता देवी,प्रताप सिंह,सुरजीत सिंह,बुटा राम,सुरजीत पाल,राजरानी,पुष्पा देवी,शक्ति कुमार,बूटी राम,कश्मीर सिंह,परमजीत कौर बचन लाल,करतार चंद,दर्शन लाल और धर्मपाल शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार भाजपा का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में किये जा रहे कार्यों से प्रभावित हैं। इस मौके पर सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह पंजाब सचिव रेनू कश्यप, जिला महामंत्री यशपाल कौंडल, निर्मल सिंह ऑफिस सेक्रेटरी जिला गुरदासपुर आदि उपस्थित थे।







