भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत सामग्री केंद्र का निरीक्षण किया।

जालंधर 17 सितंबर, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए जालंधर में बनाए गए राहत सामग्री केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी से राहत सामग्री की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की और सुनिश्चित किया कि पूरे प्रदेश में जहां-जहां भी बाढ़ आई है वहां पर प्रदेश के सभी बाढ़ पीड़ितों को समय पर और पर्याप्त सहायता मिल सके। अश्वनी शर्मा ने राहत सामग्री केंद्र में उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता और मात्रा की जांच की और सभी पदाधिकारीयो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान करना है और हमें इस मुश्किल समय में प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के साथ खड़ा होना है। इस निरीक्षण के दौरान अश्वनी शर्मा ने राहत सामग्री केंद्र अपनी जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरे प्रदेश की टोलियां दिन-रात बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पहुंचाने का काम कर रही है ताकि बाढ़ पीड़ितों को इस कुदरती आपदा से राहत मिल सके।इस मौके पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़,प्रदेश उपप्रधान राजेश बागा,जिला भाजपा प्रधान सुशील शर्मा,महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी,सन्नी शर्मा,विष्णु जोशी,प्रमोद कश्यप,जॉर्ज सागर,गौरव राय आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।