रिपोर्टर संजय पुरी पंडित बूटे शाह मैमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट पठानकोट की ओर से महामृत्युंजय शिव मंदिर सिल्वर स्टेट सैली रोड़ पठानकोट में अध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष मानव शर्मा, सचिव कनव शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में मंदिर में गत रात्रि 35वें शिव विवाह एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान सर्वप्रथम सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेश पराशर, सुमन शर्मा, मानव शर्मा, कनव शर्मा, गुलशन के अतिरिक्त अन्य श्रद्धालुओं की ओर से पंडित द्वारा किए गए मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालकर व भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात रात्रि के दौरान शिव विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें जंगम एंड पार्टी ने भगवान भोलेनाथ की महिमा व मधुर भजनों का गुणगान करके उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति के रस में भावविभोर करते हुए झूमने पर विवश किया। इसके पश्चात मातृशक्ति ने विभिन्न भजनों का गुणगान करके माहौल को भक्तिमय बनाया। अंत में जंगम एंड पार्टी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शिव-पार्वती की आरती उतार कर शिव विवाह संपन्न करवाया। इसके उपरांत आज विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व हलका विधायक अश्वनी शर्मा, रोहित पुरी, राजकुमार, राजीव महाजन काला आदि ने शिरकत की और भंडारे का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात राहगीरों एवं श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश पराशर, मानव शर्मा, कनव शर्मा, सुमन शर्मा ने संयुक्त रूप में कहा कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन व लगन से भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना व अराधना करता है, भगवान भोलेनाथ उनके हरेक दुख को हर कर उनकी हरेक मनोकामनाएं पूरी करते हैं, इसलिए लोगों को चाहिए कि वह अपनी दिनचर्या से कुछ समय निकालकर भगवान के नाम का जप अवश्य करें ताकि उनकी हर मनोकामनाएं पूरी हो सके। इस मौके पर सुनम शर्मा, गुलशन कौशल, साहिल कश्यप, सचिन बहल, अतुल शर्मा, अनमोल बेदी, रिंकू पहलवान, सुशांत वर्मा, सुकृति वर्मा, बबीता, ननिया, राकेश, मिट्ठू आदि उपस्थित थे।