रिपोर्टर संजय पुरी आज गौरी शंकर सेवा समिति की ओर से भगत कुणाल और राष्ट्रीय संत श्री आचार्य संजय मुनि के आशीर्वाद के साथ संजीव मल्हन की अध्यक्षता में चौथा सामूहिक कन्यादान करवाया गया। इस कार्यक्रम का स्लोगन ही यही था की लड़का लड़की आपके बाकी सब कुछ हमारा। इस मौके पर पांच जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के समारोह करवाए गए। इस मौके पर मुख्य मेहमान के रूप में जगरूप सिंह सेंगवा,समाज सेविका रंजन महाजन ने शिरकत की। इस मौके पर जगरूप सिंह शेखवा ने कहा कि आज के इस युग में आम आदमी के लिए लड़कियों की शादी करना बहुत मुश्किल हो गया है लेकिन संजीव मल्हन ने गरीब परिवारों की लड़कियों के शादी करवा के समाज सेवा में इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि हम लोग संजीव मल्हन का ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें और उन्हें उत्साहित करें। इस मौके पर रंजन महाजन ने कहा कि आज के दौर में गौरी शंकर सेवा समिति ने गरीब लड़कियों के शादी में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है मैं संजीव मालन के जज्बे को सलाम करती हूं। इस मौके पर श्याम महाजन,दीपेंद्र अरोड़ा,सुनील महाजन,सुरेंद्र कुमार महाजन,अजय महाजन,बबली,हैप्पी,जुगल किशोर,रणजीत सिंह,माधव महाजन,आशीष महाजन,अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।