रिपोर्टर संजय पुरी दिल्ली के बाद हरियाणा में हुए निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा के पक्ष में वोट करके साबित कर दिया है कि पंजाब में भी बदलाव तय है। यह बात भाजपा सुजानपुर मंडल के महासचिव व रिटायर्ड कमांडेंट दशर्न कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में भी भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिसके तहत पहले जेएंडके के विधान सभा चुनाव में भाजपा को जनता ने अपार वोट किए। उसके बाद दिल्ली में आप की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया। अब हरियाणा में हुए निगम चुनाव में पार्टी को मिली सफलता साबित करती है कि 2027 में प्रदेश के अंदर भी भाजपा को जनता सत्ता सौंपेगी। उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है। तब से देश पूरी तरह से सुरक्षित है। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का मान सम्मान बढ़ा है। देश में जहां-जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वह प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं।