रिपोर्टर संजय पुरी सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा मेंबर पार्लियामेंट लोकसभा हलका गुरदासपुर और जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज राजस्थान कांग्रेस और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सरदार सुखपाल सिंह खेहरा की चंडीगढ़ की प्रॉपर्टी ईडी की तरफ से अटैच करने की निंदा करते हुए इसे बदले की कार्रवाई करार दिया है। सरदार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की चढ़ाई देखकर भाजपा के इशारों पर ईडी कभी पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज श्री भूपेश बघेल और कभी सुखपाल सिंह खेहरा को परेशान कर रही है, परंतु कांग्रेस पार्टी भाजपा और ईडी के ऐसे हथकंडों से डरने वाली नहीं है और अपने पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज श्री भूपेश बघेल और सुखपाल सिंह खेहरा के साथ डट के चट्टान की तरह खड़े रहेगी।