रिपोर्टर संजय पुरी हिम स्वामी सेवा संगठन द्वारा स्थानीय राधेश्याम मंदिर नजदीक धोबी घाट में शिव विवाह का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें मुख्य मेहमान के रूप में विक्की रेहान जो कि ब्लड सेवा संगठन में कार्यरत है उन्होंने शिरकत की। विक्की रेहान जी ने हिम स्वामी सेवा संगठन वालों का बहुत-बहुत धन्यवाद किया कि वह ऐसे धार्मिक कार्यक्रम करवाते रहते हैं तथा ब्लड डोनेशन कैंपों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसके पश्चात संगठन के सदस्यों ने शपथ ली कि अगले ब्लड डोनेशन कैंप में उनके संगठन की तरफ से कम से कम 20 लोग स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे जिस पर सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। अंत में विक्की रेहान जी को एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मन्ना,शेखर,कमल,रोहित और संगठन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। शिव विवाह का आगाज मशहूर सिंगर साजन हिंदुस्तानी ने किया जिससे लोग झूमने पर विवश हो गए।
( Dated : 09-03-2025 )