हिंदुस्तान की आर्थिक राजधानी व मायानगरी मुंबई में लोकल ट्रेनों का बड़ा योगदान, गर्व की बात।

        जर्नलिस्ट - पवन कुमार झा आजाद, जिला - मुंबई (महाराष्ट्र) :   हिंदुस्तान की आर्थिक राजधानी व प्रसिद्ध मायानगरी मुंबई में केन्द्रीय मध्य रेल और वेस्टर्न पश्चिमी रेल की सभी परिचालित लोकल ट्रेनों के जरिए लाखों लोग अपनी कैरियर की उड़ान को दशकों से पूरा करने में कामयाब रहे हैं। रेल की सेवाओं का जिसमें अहम योगदान है।हर तीन से चार मिनट के दरम्यान अप और डाउन लाइन में लोकल ट्रेनों का बेहतर तरीके से रेल प्रशासन परिचालन कर रही हैं। नागरिक प्रशासन तथा रेल पुलिस भी काफी सक्रिय और तत्पर दिखतीं है।‌ मुंबई देश का इकलौता एक अत्यंत खुबसूरत प्रमुख महानगर‌ है जो युवाओं को अपनी जिम्मेदारी की कमान संभाल रखा है। यहां रोजगार,जाब से काफी खुश हैं। मुंबई का जीवन व्यस्तम रहता है।  मुंबई कभी सोती नहीं है। 24 घंटे मुंबई जागतीं है।‌ उच्च अधिकारियों से लेकर कर्मचारी हर सरकारी , निजी सैक्टर में कामकाजी सख्स लोकल ट्रेनों का ही उपयोग कर रहे हैं।