लेखपाल संघ बिंदकी तहसील इकाई का चुनाव संपन्न, जिसमें कुलदीप पटेल अध्यक्ष व दीपक तिवारी मंत्री चुने गए।

रिपोर्टर - अनुज कुमार शुक्ला, जिला - फतेहपुर :  बिंदकी तहसील इकाई लेखपाल संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप पटेल चुने गए जबकि मंत्री पद के लिए दीपक तिवारी चुने गए। विजय प्रत्याशियों की घोषणा के बाद उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया बाद में विजई प्रत्याशियों का शपथ ग्रहण भी हुआ।

     मंगलवार की शाम को नगर के तहसील परिसर के सभागार कच्छ में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील इकाई का चुनाव संपन्न हुआ, अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार व कुलदीप पटेल के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें कुलदीप पटेल विजई घोषित हुए। इसी प्रकार मंत्री पद के लिए दीपक तिवारी और अंकुर त्रिपाठी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें दीपक तिवारी विजय घोषित किए गए वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार और सीताराम के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सुनील कुमार विजय घोषित हुए। कनिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल कुमार निर्विरोध चुने गए, उपमंत्री पद के लिए मनोज कुमार व कपिल पटेल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एक मनोज कुमार ने जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र कुमार निर्विरोध चुने गए। इसी प्रकार ऑडिटर पद के लिए कुलदीप कुमार मौर्य निर्विरोध चुने गए लेखपाल संघ का चुनाव परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष मंत्री सहित सभी निर्वाचित पदाधिकारी का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

     इस मौके पर चुनाव अधिकारी कमल सिंह, संतोष कुमार, लवबीर सिंह, तथा सुरेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।