02.08.2024 से शुरू वाला अनिश्चित कालीन हड़ताल अब 22.7.2024 से __ संघ।

कमला पति,  कोयलांचल लाइव, चतरा ।, चतरा _ झारखंड अनुसचिवी कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के  जिला चतरा इकाई की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार पाठक ने की। बैठक में अध्यक्ष श्री पाठक ने कहा कि झारखंड अनुसचिवि कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के आह्वाहन पर पूर्व  निर्णय के अनुसार 02.08.2024 को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने  की घोषणा की गई थी। परन्तु आपात परस्थिति में उक्त निर्णय की समीक्षा करते हुए संघ ने 22.07.2024 से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। वहीं सचिव अजय कुमार ने कहा कि ।  हड़ताल पर जाने के पूर्व पांच बिंदुओं पर क्रमवार निर्णय लिए गए, जिनमे: 1 19 .07.2024 को चतरा जिला की बैठक में लिए गए निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए राज्य स्तरीय संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से दिनांक, 22.7. 2024 से संघ राज्य स्तरीय आह्वाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने पर निर्णय लिया गया।

2__ सभी साथियों को प्रतिदिन जिला स्तर पर निर्धारित धरना स्थल पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आह्वाहन किया गया।

3__ धरना स्थल विकास भवन चतरा के मुख्य गेट के निकट निर्धारित किया गया है।

4__ धरना कार्यक्रम कार्यालय अवधी 10: 00 बजे पूर्वाह्न से 05:00 अपराह्न तक निर्धारित किया गया है।

5__ बैठक के निर्णय की कार्यवाही समाहरणालय संवर्ग के सभी नियंत्री पदाधिकारी को भेजने का निर्णय लिया गया।

इसकी सूचना उपायुक्त चतरा, उपविकास आयुक्त चतरा समेत सभी पदाधिकारियों को लिखित  व प्रमाणित रूप से दी गई है।