कमला पति, ,चतरा झारखंड। चतरा __ आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह चतरा विधानसभा प्रभारी अशोक गहलौत ने विधानसभा चुनाव के मद्दे नज़र संगठन विस्तार को लेकर प्रस्तावित जोरी प्रखंड के कई पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान पंचायत समिति वीरेंद्र पासवान उप मुखिया श्याम वर्ण राम,समेत दर्जनों लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चतरा विधानसभा प्रभारी अशोक गहलौत ने कहा कि संगठन के माध्यम जनता की सेवा करना ही एकमात्र उद्देश्य है। श्री गहलौत ने आगे कहा कि युवाओं एवम महिलाओं को उनके हक एवं अधिकार दिलाने के लिए पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो शुरू से ही संघर्षरत रहे हैं। अब समय आ गया है कि चतरा को भी उसका हक अधिकार मिले।मौके पर प्रदीप पासवान, खेमलाल यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय विजय यादव, दिनेश भाई समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।