कमला पति,चतरा झारखंड, चतरा __ चतरा लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद काली चरण सिंह एक दिवसीय दौरे पर लातेहार पहुंचे । लातेहार पहुंचने पर सर्किट हाउस में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर समानित किया। तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विकास एवं आगामी विधान सभा चुनाव के तैयारी की जानकारी ली। मौके पर लातेहार भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला महामंत्री विष्णुदेव गुप्ता, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू राजा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज यादव, रजत कुमार, आनंद सिंह, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, प्रमोद प्रसाद, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुशल किशोर प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फोटो: सांसद को सम्मानित करते कार्यकर्ता।