स्लग--- बिहार अंतर्गत घोघरडीहा नगर पंचायत/ मधुबनी मे समुचित नाला निर्माण व सड़क की मरम्मति के अभाव मे कठिनाई।

राज्य--- बिहार/ झारखंड।   स्लग--- बिहार अंतर्गत घोघरडीहा नगर पंचायत/ मधुबनी मे समुचित नाला निर्माण व सड़क की मरम्मति के अभाव मे कठिनाई।    बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद की खास खोजी रिपोर्ट।  न्यूज: बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले की घोघरडीहा नगर पंचायत मे कयी वार्ड के अधीन बिन्दुओ पर अपेक्षित नाला निर्माण व सड़क की मरम्मति नही किये जाने से वर्षो से लोगो को लगातार कठिनाई का सामना करना पड़ता है।यह नप के 1 वार्ड का मामला है। यहां वरसात में घुटनाभर पानी लगा रहता है।जिससे प्रखंड, अंचल, नगर पंचायत, थाना आफिस सहित प्रखंड स्तर के तमाम कार्यालय, बैंक,  शिक्षक प्रशिक्षण कार्यालय,  बिजली विभाग आदि कयी  सरकारी प्रतिष्ठानों मे आने जाने मे काफी कठिनाई होती है।कयी दुर्घटना भी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं यहां तक कि कयी बुर्जुग, वृद्ध या वरिष्ठ नागरिक आदि गिरकर घायल भी हो रहे है। मगर बावजूद प्रखंड सह अंचल, अनुमंडल स्तर के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नही है। स्थानीय लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी,  डीएम, मधुबनी से शीघ्र मास्टर प्लान अंतर्गत नाला सह पीसीसी से भी उच्च स्तरीय सड़क निर्माण कराने की दिशा मे अपने स्तर से पहल कर कार्रवाई की मांग की है।