स्लग--- बिहार अंतर्गत दरभंगा नगर निगम, 11 वार्ड मे भीषण जलजमाव से नारकीय स्थिति, मामला रामबाग कैम्पस का!

- बिहार/ झारखंड।    बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद की खास रिपोर्ट।  न्यूज: बिहार अंतर्गत दरभंगा नगर निगम के 11 वार्ड के अधीन स्थित रामबाग की स्थिति लगातार नगर निगम की वर्षो से जारी उपेक्षा से नारकीय स्थिति बनी हुई है। भीषण जलजमाव  , गंदगी की अंबार से यहां हमेशा महामारी की आशंका बनी हुई है। मोहल्ला के दर्जनों नागरिको ने सोमवार को एक लिखित आवेदन वार्ड पार्षद से लेकर नगर आयुक्त,  महापौर आफिस मे जाकर सौपा है। जुल्म से जंग राष्ट्रीय अखवार आपको बताए कि नगर निगम प्रशासन आजतक करीब छह वर्षो से आवश्यक सेवाओ प्रदान करने मे विफल रही है।  आजतक मोहल्ला मे   सफाई कर्मी नही पहुंचा था। कचडा. साफ करने की गाड़ी नही पहुंचती रही है। जबकि नगर निगम लोगो से टैक्स की वसूली तो मजे मे वर्षो से कर रही है?  वार्ड पार्षद का सहयोग अब खुलकर मिल रहा है। सोमवार को सोनी पूर्वे स्वयं शिष्टमंडल के संग सक्रिय दिख रही थी। यह रामबाग कैम्पस का मोहल्ला सड़क नालाविहीन है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से नाला व सड़क निर्माण कराये जाने की मांग की है।वही समय रहते जलनिकासी भी करने की आवश्यकता बतायी है।