स्लग---- बिहार मे एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, बसुआरी पंचायत के बषुआरा/ मधुबनी गांव में पसरा हुआ मातम, आक्रोश भी ।

राज्य---- बिहार/ झारखंड।--- बिहार मे एक 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या,  बसुआरी पंचायत के बषुआरा/ मधुबनी गांव में पसरा हुआ मातम, आक्रोश भी ।   बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद की सनसनीखेज खोजी रिपोर्ट  ।   न्यूज: बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरढीहा थाना अंतर्गत बसुआरी पंचायत के बसुआरा गांव, दो वार्ड के 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।घटना रविवार, 7 जुलाई/ 2024 की है। गत रात इस गांव के राम प्रसाद चौपाल के 19 वर्षीय बेटे पिंटू चौपाल की भूतही बलान नदी और परसा बसुआरी रेलवे हाल्ट के मध्य जबरन बाइक पर ले जाकर हत्या कर दी गई है। घटना रात्रि की करीब 10: 30 की है।   घटना से हमारी सनसनीखेज रिपोर्ट लिखे जाने तक मधुबनी जिले बिहार के बसुआरी पंचायत के बसुआरा, दो वार्ड मे मातम पसरा हुआ है।    और तो और जिसने युवक को जबरन बाइक से पिंटू को ले जाकर गोली मारी। उसकी पहचान किये जाने की बात सूत्रों के अनुसार किये जाने की बात कही गई है।   युवक का भधूबनी सदर अस्पताल मे अंत्यपरीछ्अण कर अंतिम संस्कार किया जा चुका है। घटना से पूरे पंचायत मे आक्रोश है। हमारी जुल्म से जंग राष्ट्रीय अखवार नेटवर्क से जुड़े वरीय जर्नलिस्ट से गांव, घटनाक्रम का जायजा लिया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजन ने डीजी व सरकार से मामले मे न्याय दिलाने के लिए परिणति तक पहुंचाने और कठोर कार्रवाई की मांग की।  घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष, घोघरडीहा सर्वेश झा ने की है। इधर संपर्क करने पर फुलपरास एसडीपीओ/ मधुबनी सुधीर कुमार ने कहा कि सभी आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।