पठानकोट, संजय पुरी : पठानकोट पुलिस ने खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान जगदीश सिंह उर्फ जग्गा निवासी गांव फत्तोचक नरोट जैमल सिंह के तौर पर हुई है। थाना नरोट जैमल सिंह में दर्ज किए गए मामले में सामने आया है कि भारत-पाक सीमा के समीप पढ़ते गांव का रहने वाला था और यह अक्सर अपने मोबाइल से पाकिस्तान के कुछ नंबरों पर फोन करता था। इसके अलावा उक्त व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ सोशल मीडिया के जरिये भारत की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान में बैठे लोगों के साथ शेयर करता था। उक्त व्यक्ति की ओर से देश की सुरक्षा और अखंडता को ताक पर रखा गया और दुश्मन देश को ऐसी जानकारियां भेजी गई जो कि वह भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है। अधिकारियों के मुताबिक पुलिस को जिस व्यक्ति के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद इस को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ थाना नरोट जयमल सिंह में ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट की ओर आईपीसी की धारा 414 ओर आर्म्स एक्ट की धारा तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपित से पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है।
Posted On : 06 May, 2022