हिसार, राजेंद्र अग्रवाल: सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कार्यालय में कार्यरत स्टेज मास्टर धर्मवीर सिंह व खंड प्रचार कार्यकर्ता विनोद कुमार सैनी की सेवानिवृति पर शुक्रवार को विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि कर्मचारियों ने अपनी सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठïा, लग्र, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को विभाग द्वारा जो भी जिम्मेवारी सौंपी गई, उसको उन्होंने बखूबी से निभाया। गौरतलब है कि स्टेज मास्टर धर्मबीर सिंह विभाग में 4 सितंबर 1998 को भर्ती हुए थे, उन्होंने अपनी सेवाकाल के दौरान अंबाला, कुरुक्षेत्र व हिसार में अपनी सेवाएं दी। स्टेज मास्टर ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित अनेक भजन और गीत भी लिखे। खंड प्रचार कार्यकर्ता विनोद कुमार सैनी विभाग में 13 अप्रैल 1999 को भर्ती हुए थे और उन्होंने हिसार व हांसी में अपनी सेवाएं दी। इन दोनों कर्मचारियों का कार्य सराहनीय रहा। इस अवसर पर अधीक्षक राजकुमार ने भी अपने विचार रखे। सेवानिवृत भजन पार्टी लीडर मदन लाल ने गीत के माध्यम से दोनों कर्मचारियों की सेवाओं का गुणगान किया।
इस अवसर पर रानी, दीपक, अजय, कीर्ति, सतीश, अमित, शशी बाला, राजेंद्र कुमार, गीता, आकाश, कोमल, नेहा, मनीषा, सचिन, प्रिंस, पिंकी, सुरेश, राजकुमार, डीआई विरेंद्र कुमार, सिनेमा ऑपरेटर सूरजभान, आईसीए नरेंद्र, लिपिक सत्यवीर, सभी भजन पार्टी, लीडर सदस्य व अनेक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Posted On : 29 April, 2022