भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने सुरेन्द्र सिंह सैनी को दी बधाई

                        हिसार (हरियाणा), राजेन्द्र अग्रवालः  भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह सैनी को राष्ट्रीय सैनी पंचायत का वाइस चेयरमैन बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने उन्हें बधाई दी है। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कैप्टन भूपेन्द्र ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और मिठाई खिलाई।
कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह सैनी पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता व समाजसेवी है। समाजसेवा में अग्रणी रहने पर ही उन्हें राष्ट्रीय सैनी पंचायत का वाइस चेयरमैन बनाया गया है। उम्मीद है कि सुरेन्द्र सिंह सैनी अपनी प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय सैनी पंचायत के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने भी सुरेन्द्र सैनी को बधाई दी। इस अवसर पर कैप्टन भूपेन्द्र व सुरेन्द्र सिंह सैनी के अलावा महामंत्री प्रवीण पोपली, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, जिला मंत्री देवेन्द्र शर्मा देव, कार्यालय प्रमुख हेमंत शर्मा, रामचन्द्र गुप्ता, अनिल कैरो, अंबिका प्रसाद व मनोहर मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा सहित अन्य भी उपस्थित थे।