यूपी में चीनी की कमी नहीं, 179.38 लाख कुंतल स्टॉक उपलब्ध: मुख्यमंत्री योगी। 

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उत्तर प्रदेश, लखनऊ :- प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक करते हुए प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया है कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चीनी की उपलब्धता और कीमतों पर लगातार निगरानी रखने तथा कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश की चीनी मिलों में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। इसके अलावा जून और जुलाई महीने में चीनी मिलों द्वारा करीब 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की गई है। इसका अधिकांश हिस्सा अभी भी खुले बाजार में उपलब्ध बताया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को चीनी की उपलब्धता को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आवश्यकता पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने चीनी की कमी को लेकर भ्रम फैलाने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में चीनी के स्टॉक और कीमतों पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार किसी भी डीलर को 30 दिन से अधिक का चीनी स्टॉक रखने की अनुमति नहीं होगी। वहीं एक समय में डीलर द्वारा 400 टन से अधिक स्टॉक भी नहीं रखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रतिमाह 10 मीट्रिक टन तक चीनी की खपत करने वाले बल्क कंज्यूमर्स 15 दिन से अधिक का स्टॉक अपने पास नहीं रख सकेंगे। इसके अलावा चीनी मिलों को अपने मासिक कोटे के तहत बेची गई चीनी को बिक्री की तारीख से सात दिन से अधिक समय तक गोदाम में रोककर नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में पंजीकृत चीनी मिलों के साथ-साथ थोक और फुटकर विक्रेताओं के गोदामों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को उपलब्ध स्टॉक की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त करने को कहा गया है। निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक मिलने या जमाखोरी की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चीनी की कृत्रिम कमी या कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी की स्थिति में तत्काल शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। पेराई सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश में करीब 28.14 लाख हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल संभावित बताया गया है। इससे लगभग 90 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है। प्रदेश में हर महीने चीनी की अनुमानित खपत करीब 4 लाख टन बताई गई है। सरकार का कहना है कि मौजूदा स्टॉक और आगामी पेराई सत्र को देखते हुए प्रदेश में चीनी की उपलब्धता पर्याप्त है। पेराई सत्र 2025-26 के दौरान प्रदेश के करीब 48 लाख गन्ना किसानों को 32,554 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री ने चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ गन्ना किसानों के हितों और समय पर भुगतान की व्यवस्था पर भी जोर दिया है।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।