फरीदकोट, पंजाब/राजविंदर सिंहः फरीदकोट के पुलिस ने सिविल अस्पताल से एक मरीज के तामीरदार का मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कम्मेआना गेट निवासी मनजीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह के रूप में हुई। गांव सोढ़ी वाला निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका पिता बीमार होने अस्पताल में भर्ती था। घटना वाले दिन 30-31 जनवरी की रात को उसने अपना मोबाइल चार्ज पर लगा रखा था।