स्लग--- हिंदुस्तान नेपाल सीमा के निकट पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल मे श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मनोहारी कलश यात्रा निकाली गई, सात दिवसीय कथा शुरू।

बिहार/ झारखंड।    स्लग--- हिंदुस्तान नेपाल सीमा के निकट पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल मे श्रीमद्भागवत कथा को लेकर मनोहारी कलश यात्रा निकाली गई,  सात दिवसीय कथा शुरू।    नेपाल से  वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद की विशेष रिपोर्ट।   न्यूज: हिंदुस्तान के पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल मे आज रविवार, 21 अप्रैल/ 2024 को सुनसरी जिला/ नेपाल अंतर्गत हरिपुर पंचायत के भंटाबारी, आठ वार्ड मे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर शानदार 51 कुंवारी कन्याओ द्वारा अह्ले सुबह कलश यात्रा निकाली गयी। यह संपूर्ण गांव ही नही हरिपुर पंचायत मे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।कलश यात्रा के उपरांत विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के संग पूजा अर्चना, भागवत भगवान की सामूहिक  आरती की गयी है।इस तरह से यहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गई है।मौके पर मुख्य यजमान उग्रकांत झा  , गौरीकांत झा, संजय झा, सहित कयी सामाजिक गणमान्य लोग आदि उपस्थित थे। कथा सुनने के लिए  भारी संख्या मे श्रद्धालूगण उमड.पड़े हैं। हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक अमृत रूपी कथा का भक्त लाभ उठा रहे थे।