स्लग---- बिहार मे तीसरे चरण के आम लोकसभा निर्वाचन मे 60 प्रतिशत मतदान, पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, व खगड़िया के हुए मतदान।

राज्य---- बिहार/झारखंड।    स्लग---- बिहार मे तीसरे चरण के आम लोकसभा निर्वाचन मे 60 प्रतिशत मतदान, पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, व खगड़िया के हुए मतदान।   बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद की विशेष रिपोर्ट।    न्यूज;  बिहार राज्य मे आज मंगलवार,  7 मई/ 2024  को आम लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत तीसरे चरण  मे कुल पांच सीटों के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। जिसमे झंझारपुर सुपौल,  अररिया,  मधेपुरा,  खगड़िया आदि शामिल हैं।  कुल औसतन 60 प्रतिशत मतदान की सूचना है। इस आशय की पुष्टि बिहार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की है। बिहार झारखंड जुल्म से जंग, राष्ट्रीय दैनिक नेटवर्क आपको बताए कि बिहार मे कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 9848,         मतदान स्थलो की संख्या--- 5621 है।  मॉडल मतदान केंद्र--- 45,    सामान्य प्रेक्षक-- 5 / आईएएस,    व्यय प्रेक्षक--- 5/ आईआरपस,    पुलिस प्रेक्षक--- 3,         माइक्रो प्रेक्षक--- 1164,      महिलाओ द्वारा पूर्ण रूपेण संचालित  मतदान केंद्र--- 32 है।        मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने बताया कि राज्य के झंझारपुर मे 55.50,     सुपौल मे 62.40,    अररिया मे 62.80,     मधेपुरा मे 61,   खगड़िया में 57. 68 प्रतिशत मतदान हुए हैं।   कुल औसतन 60 प्रतिशत मतदान की खबर है।      बिहार एस एसटी,  उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी की कार्रवाई मे 80 लाख नकद रुपये बरामद की गई है। वही दूसरी ओर फ्लाईंग स्काॅड, एस एसटी,  उत्पाद विभाग तथा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई मे 1 लाख,  40 हजार एवं 565 लीटर अवैध शराब जब्त की है।जिसकी कीमत 3 करोड. 75 लाख रुपये है।