स्लग----बिहार राज्य अंतर्गत मिथिला की झंझारपुर लोकसभा की अधिसूचना हुई जारी, भारत निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देशानुसार चुनाव प्रेक्षक हुए तैनात।

बिहार/झारखंड।  , स्लग----बिहार राज्य अंतर्गत मिथिला की झंझारपुर लोकसभा की अधिसूचना हुई जारी,  भारत निर्वाचन आयोग की दिशा निर्देशानुसार चुनाव प्रेक्षक हुए तैनात।  बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद की विशेष रिपोर्ट।   न्यूज;---  बिहार राज्य अंतर्गत,  लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 के तहत मधुबनी जिले मे झंझारपुर लोकसभा निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।शुक्रवार,  12 अप्रैल/ 2024 को जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय की सभा कक्ष मे झंझारपुर ( निर्वाचन क्षेत्र संख्या--- 07)    लोकसभा की अधिसूचना जारी हो गई है।वही नाम निर्देशन/ नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।इस अवसर पर संयुक्त रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अरविंद कुमार वर्मा,  एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी दी है।   जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सूचना प्रकाशन की तिथि--- 12/4/ 24      , नामांकन प्रारंभ होने की तिथि---- 12/4/ 24               ,   नामांकन की अंतिम तिथि----19/4/ 24                 ,  प्रतीक/ चुनाव चिह्न, सिम्बाँल आवंटन की तिथि--- 22/4/ 24                   ,     मतदान की तिथि----7/5/24 है। जबकि मतगणना आगामी 4 जून, 2024 को मतगणना हो सकेगी।   उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले मे प्रेक्षकों की भी तैनाती की गई है।  जिसमे सामान्य,  व्यय और पुलिस प्रेक्षक आदि शामिल हैं।    झंझारपुर/ मधुबनी लोकसभा निर्वाचन के लिए क्रमश: सामान्य प्रेक्षक टी. मधुसूदन रेड्डी, आईएएस,     तथा व्यय प्रेक्षक राजीव शंकर कदम, आईआर एस,  व प्रवीण गावस्कर को नियुक्त किया गया है।वही पुलिस प्रेक्षक के रूप में जे. इलनयेज जिहान हैं।    झंझारपुर के जिला अपर समाहर्ता सैलेश कुमार,  निर्वाची पदाधिकारी तथा 12 सहायक निर्वाची पदाधिकारी नामित किये गये हैं।   आपको हमारा जुल्म से संग, राष्ट्रीय दैनिक बताए कि झंझारपुर में छह विधान सभा।      खजौली,   बाबूबरही,    राजनगर,    झंझारपुर,   फुलपरास एवं लौकहा आदि अंतर्गत आते हैं। मतलब केन्द्रो की संख्या 2037 है।    इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मे कुल 19,86590 है।  जिले मे अधिसूचना जारी होने के उपरांत चुनाव आदर्श संहिता तत्काल प्रभावी हो गई है।