सुरजीत सिंह छन्ना बने शिरोमणि अकाली दल वीसी विंग के पंजाब उपाध्यक्ष

संजय पुरी , पठानकोट  , शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल के आदेशानुसार वीसीवी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हीरा सिंह गाबडिया ने पठानकोट के सुरजीत सिंह छन्ना के पार्टी के प्रति कार्यों को देखते हुए सरदार हीरा सिंह गाबडिया ने उन्हें पंजाब का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर सरदार सुरजीत सिंह छन्ना ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और बीसी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह गाबडिया का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो भी आदेश दिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना उनका मुख्य उद्देश्य होगा. इस मौके पर सरदार सुखचैन सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सरदार मनजोत सिंह, हरविंदर कौर, सर्ब ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।