उपायुक्त उत्तम सिंह अंडर-17 लड़कों की हॉकी टीम से मिलने पहुंचे योगराज शर्मा

हिसार/हरियाणा, राजेन्द्र अग्रवालः हिसार के उपायुक्त उत्तम सिंह आर्य हाई स्कूल पटेल नगर हिसार अंडर-17 लड़कों की हॉकी टीम से मिलने हॉकी मैदान सेक्टर 16/17 पहुंचे। यह जानकारी हिसार हॉकी खेल व खिलाड़ियों की खेल सुविधाओं के लिए प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रेस रिलीज में दी। समाजसेवी योगराज शर्मा ने बताया कि लगभग 50 वर्षों पहले राजकीय मिडिल स्कूल पटेल नगर हिसार के खिलाड़ी हाकी में जिला प्रथम वह नौवीं क्लास में हरजीराम हाई स्कूल व जाट हाई स्कूल में जाकर राज्य स्कूल प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने एक कीर्तिमान स्थापित कर चुके थे परंतु पटेल नगर हिसार के राजकीय स्कूल में लगभग 40 वर्षों से हाकी खेल की टीम हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेना बंद कर चुके थे। समाजसेवी योगराज शर्मा ने बीते कल उपायुक्त कार्यालय में मिलकर हिसार के उपायुक्त उत्तम सिंह आईएएस को बताया कि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह द्वारा पहली बार प्राइवेट स्कूलों को विभिन्न खेलों की नर्सरी देने का जो कार्य किया था उसकी बदौलत यह आर्य हाई स्कूल पटेल नगर हिसार अंडर-17 लड़कों की हॉकी टीम ने जिला स्कूल खेलों में पहली बार भाग लिया। बता दें कि ब्लॉक व जिला स्कूल हॉकी अंडर-17 मे जिले में आर्य हाई स्कूल पटेल नगर हिसार हाकी की टीम के इलावा हिसार जिला के सभी ब्लॉक में से किसी भी दूसरे स्कूल अंडर-17 लड़कों की हॉकी टीम के भाग ना लेने के कारण आर्य हाई स्कूल पटेल नगर हिसार अंडर 17 लड़कों की हॉकी टीम प्रथम रहते हुए जिला चैंपियन बनी। आर्य हाई स्कूल पटेल नगर हिसार अंडर 17 लड़कों की हॉकी टीम को राज्य स्तरीय स्कूल अंडर-17 लड़कों की हॉकी प्रतियोगिता में जिला हिसार की तरफ से भाग लेने का गौरव प्राप्त हो सकता है। उपायुक्त महोदय द्वारा आर्य हाई स्कूल पटेल नगर हिसार लड़कों की अंडर-17 हॉकी टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी मैदान पार्क सेक्टर 16/17 हिसार में गत सायं खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर खिलाड़ियों का हॉकी खेल खेलते हुए देखने की इच्छा जताई। हिसार के उपायुक्त उत्तम सिंह आईएएस जी के हॉकी मैदान सेक्टर-16/17 हिसार पहुंचने पर समाजसेवी योगराज शर्मा एकर्नल चतर सिंह, ईश आर्य, रिटायर्ड मास्टर बलवीर सिंह लाठर, नरेश कुमार ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

  आर्य हाई स्कूल पटेल नगर हिसार की मुख्य अध्यापिका दुर्गेश, स्कूल की हॉकी कोच दीप्ति शर्मा, हॉकी कोच बलराज सोडी, अध्यापिका अंजू एवं स्कूल स्टाफ स्कूल प्रबंध सभा के प्रतिनिधि ईश कुमार आर्य राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा ने उपायुक्त महोदय को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। शर्मा ने बताया कि उपायुक्त उत्तम सिंह आईएस जी ने प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी से परिचय किया। हॉकी खिलाड़ियों का हॉकी खेल देखा। हॉकी खिलाड़ियों को उपायुक्त उत्तम सिंह आईएएस जी ने हॉकी खेल सीखने वाले नए हॉकी खिलाड़ियों को अपने हाथों से लड्डू बांटे। उपायुक्त उत्तम सिंह आईएएस महोदय जी ने अपने स्कूल के विद्यार्था समय में हॉकी खिलाड़ी भी होने की बात बताई।

  उपायुक्त महोदय श्री उत्तम सिंह जी ने खेल परिसर में अन्य खेल के प्रत्येक कोच व खिलाड़ी से परिचय कर उनके खेल के उज्जवल भविष्य की कामना की इस अवसर पर स्कूल प्रबंध सभा के प्रतिनिधि राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरियाणा ईश कुमार आर्य, समाजसेवी योगराज शर्मा, कर्नल चतर सिंह गोयत, मुख्य अध्यापिका दुर्गेश, स्कूल की हॉकी कोच दीप्ति शर्मा, हॉकी कोच बलराज सोडी, अध्यापिका अंजू एवं स्कूल स्टाफ, रिटायर्ड मास्टर बलवीर सिंह लाठर, हॉकी विशेषज्ञ नवीन महला, नरेश कुमार, रमेश पूनिया, कोच जगदीश मालिक, कोच विकास इंदौरा, कोच विकास खामबरा, ललित कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  समाजसेवी योगराज शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह द्वारा पहली बार प्राइवेट स्कूलों को विभिन्न खेलों की नर्सरी देने का जो कार्य किया था उसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हरियाणा के खेल मंत्री सण्संदीप सिंह का धन्यवाद एक दिन प्राइवेट स्कूल की नर्सरीयों के खिलाड़ी एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिताओं, विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमन वेल्थ गेम व ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर अपने स्कूल अपने जिला, अपने प्रदेश हरियाणा व अपने देश भारत का नाम रोशन करेंगे।