नदबई क्षेत्र में आयोजित हुआ किसान संवाद कार्यक्रम वैज्ञानिक खेती पर दिया जोर

रिपोर्टर प्रभुदयाल शर्मा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर द्वारा नदबई क्षेत्र के गांव खटौटी, खेडी देवी सिंह व बैलारा में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ.नबाव सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से उच्च तकनीकी फसलोत्पादन, पशुपालन तथा बागवानी और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। कृषि महाविद्यालय कुम्हेर के डीन डॉ. उदय भान सिंह ने कहा कि भरतपुर जिले में बेर, आंवला, अमरुद, अनार, करौंदा, जामुन, लसौडा, बेलपत्र आदि फलदार बगीचे लगाकर तथा बैंगन, पालक, आलू, चुकंदर, कद्दूवर्गीय सब्जियॉं, मूली, गाजर, फूलगोभी व पत्तागोभी की वैज्ञानिक खेती करके किसान अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। उन्होंने कृषि उत्पादों की ग्रेडिंग व पैकिंग करके मूल्यसंवर्धन करने की सलाह दी। प्रभारी अधिकारी कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र कुम्हेर डॉ. रामफूल पूनियां ने खरीफ फसलों के बीजोपचार, उन्नत किस्म, खरपतवार, बीमारी व कीट नियंत्रण के संबंध में व्याख्यान दिया। वैज्ञानिक भारतीय सरसों अनुसंधान संस्थान सेवर डॉ. एमडी मीना ने सरसों की पैदावार बढाने के उपाय बताये। कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाऐं जैसे पॉलीहाउस, लो-टनल, तारबंदी, वर्मीकम्पोस्ट, सूक्ष्म सिंचाई पद्धिति, सौर ऊर्जा संयंत्र, नये बगीचे लगाने, वर्षा जल संग्रहण हेतु फार्म पोण्ड आदि की विस्तार से जानकारी दी।

  • Related Posts

    अहमदाबाद मे हिन्दुस्तान का सबसे बडा प्लेन हादसा। 242 लोग सवार थे। पुर्व मुख्य मंत्री विजय रुपाणी भी विमान मे थे।

    रिपोर्टर जितेंद्रसिंह बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की रहने वाली खुशबू कंवर पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित जो कि अपने डॉक्टर पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी वह भी…

    नदबई में हीटवेव का कहर अस्थाई बस स्टैंड पर छाया और पानी की कोई व्यवस्था नहीं प्रशासन की लापरवाही। से यात्री है बेहाल।

    रिपोर्टर प्रभुदयाल शर्मा नदबई-क्षेत्र में हीटबेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं (लू) चलना शुरू हो जाती हैं, जो देर शाम 7…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *