
रिपोर्टर प्रभुदयाल शर्मा नदबई क्षेत्र के गांव कटारा में बुधवार दोपहर असंतुलित होकर छत से नीचे गिरने से एक महिला अचेत हो गई। परिजनों ने घायल महिला को नदबई चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच पडताल कर शव को कब्जे में लिया। बाद में पुलिस ने चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार कटारा निवासी मीना जाटव पत्नी मेवाराम जाटव अपने मकान की छत पर कपडे सुखा रही। इसी दौरान असंतुलित होकर छत से नीचे गिरने के चलते घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को नदबई जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान महिला की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालंाकि, इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मामला दर्ज नही हुआ।