पठानकोट में पिछले 1 महीने में चेन स्नेचिंग का सातवां मामला आया सामने।

रिपोर्टर संजय पुरी पठानकोट जिले में नहीं थम रही चेन स्नेचिंग की वारदातें, कल शाम को ढाकी रोड स्थित नेहरू नगर में एक और चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया। जानकारी देते हुए ढाकी रोड नेहरू नगर की रहने वाली बुजुर्ग महिला सरोज देवी ने बताया कि वह घर से बाजार में सामान खरीदने जा रही थी। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंची तो पीछे से पैदल आए एक युवक ने उसके दोनों कानों से सोने की बालिया झपट ली और पीछे की ओर भाग गया। बुजुर्ग महिला के मुताबिक युवक ने टी-शर्ट, सिर पर टॉपी और गले में सफेद रंग का परना पहना था। उसने शोर मचाया तो जब तक लोग इक्ट्‌ठे हुए तो युवक भाग निकला था। महिला के मुताबिक स्थानीय लोगों ने उसकी बाली झपटने वाले युवक को ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। मौके पर पुलिस को सूचना दी गई है, पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही साथ पुलिस नजदीक लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

  • Related Posts

    अहमदाबाद मे हिन्दुस्तान का सबसे बडा प्लेन हादसा। 242 लोग सवार थे। पुर्व मुख्य मंत्री विजय रुपाणी भी विमान मे थे।

    रिपोर्टर जितेंद्रसिंह बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की रहने वाली खुशबू कंवर पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित जो कि अपने डॉक्टर पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी वह भी…

    नदबई क्षेत्र में आयोजित हुआ किसान संवाद कार्यक्रम वैज्ञानिक खेती पर दिया जोर

    रिपोर्टर प्रभुदयाल शर्मा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर द्वारा नदबई क्षेत्र के गांव खटौटी, खेडी देवी सिंह व बैलारा में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *