बिहार के मधुबनी जिले अंतर्गत झंझारपुर आर एस थाने के लक्ष्मीपुर गांव में एक बहू की की गई हत्या बहू रुपम झा घोघरडीहा की थी बेटी।

रिपोर्टर पवन झा आजाद बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के झंझारपुर आर एस थाने के लक्ष्मीपुर गांव में गत 6 जून 2025 शुक्रवार को एक बहू रुपम झा की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटनाक्रम का समय उस दिन शुक्रवार को करीब सुबह 9 से 10बजे पीएम के बीच है। जानकारी के अनुसार घोघरडीहा निवासी रमण जी झा की बेटी रुपम झा की शादी बीते 25 म‌ई 2022 को भगवान झा के पुत्र चंदन झा के साथ हुई थी।रुपम बहू की द्विरागमन सकेंड मैरेज विगत एक माह और चार दिन पहले सिर्फ  हुई थी। जिसमें दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना के चक्कर में व कुछ अन्य लालच की वजह से हत्या किए जाने की बात कही गई है। मामले में बहू रुपम झा का पति आरोपी चंदन झा, मुन्नी देवी मां, संबंधित मसिऔत बहन खुशवू कुमारी आयुष झा को नामजद किया गया है।   प्रथम द्रष्टया हत्या किए जाने का पता चला है। ऐसा ही नेचुरल मामला प्रतीत होता है। जिसमें एक आरोपी चंदन झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आरोपी पति चंदन झा की मसिऔत बहन खुशवू झा की एक बड़ी भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। परिजन ने बताया कि उनको बेटी से ज्यादा बातचीत नहीं करने दी जाती थी। और बल्कि कथित दहेज लेन-देन के लिए ससुराल में मारपीट, प्रताड़ित किया जाता रहा है। हमारी बेटी बिल्कुल दबाव में रह रही थी।धमकी भी मिल रही थी। मगर उनकी दिवंगत बेटी रुपम झा परिजन माता पिता से खुलकर बात नहीं होने की वजह से अधिक बात शेयर करने की बात तो दूर एक से दो मिनट ही महज कभी काल बातचीत करने दिया जाता था। रमन जी झा ने एसपी मधुबनी, डीजी बिहार से संपूर्ण मामले में त्वरित गति में कार्रवाई करते हुए दिवंगत मधुबनी घोघरडीहा की बेटी को न्याय दिलाने की अपील की है। ताकि समय रहते शीघ्र खुलासा किया जा सके। और प्रशासन और न्यायालय से रुपम की संतान भी सौंपने की इधर फिलहाल गुहार लगाई है।

  • Related Posts

    अहमदाबाद मे हिन्दुस्तान का सबसे बडा प्लेन हादसा। 242 लोग सवार थे। पुर्व मुख्य मंत्री विजय रुपाणी भी विमान मे थे।

    रिपोर्टर जितेंद्रसिंह बालोतरा जिले के अराबा दुदावता की रहने वाली खुशबू कंवर पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित जो कि अपने डॉक्टर पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थी वह भी…

    नदबई क्षेत्र में आयोजित हुआ किसान संवाद कार्यक्रम वैज्ञानिक खेती पर दिया जोर

    रिपोर्टर प्रभुदयाल शर्मा विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र कुम्हेर द्वारा नदबई क्षेत्र के गांव खटौटी, खेडी देवी सिंह व बैलारा में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *