बिहार/झारखंड। स्लग---- बिहार के मधुवनी जिले के सामाजिक कार्यकर्त्ता व सरपंच प्रतिनिधि से खास बातचीत,कहा सामाजिक सौहार्द और न्याय के लिए संकल्पित। बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद की खास रिपोर्ट। न्यूज: बिहार मे भी आजकल चुनावी मौसम है। हर ओर जिधर भी आप नजर दौड़ाए केवल चुनाव और विकास, राजनीतिक चर्चा हो रही है।आज सोमवार, 15 अप्रैल/ 2024 को हमने बिहार झारखंड क्राइम 7 न्यूज और जुल्म से जंग, राष्ट्रीय दैनिक के माध्यम से इलेक्शन एक्सप्रेस विशेष अभियान के तहत मधुबनी जिले के घोघरडीहा प्रखंड की चिकना पंचायत के युवा सामाजिक कार्यकर्ता व सरपंच के प्रतिनिधि संतोष कुमार यादव से विशेष बातचीत की। उन्होने बताया कि वे हमेशा सामाजिक कार्यो मसलन चिकना पंचायत के लिए हमेशा सजग रहते हैं। बल्कि पंचायत की जनता के बीच लगातार संघर्ष भी कर रहे हैं। उनकी प्राथमिकता सामाजिक सौहार्द को प्रश्रय देना है। जन जन से स्वयं को जोड़े रखकर उनके लिए अपेक्षित काम करना है।