स्लग--- बिहार मे हिंदू नव वर्ष मना, चैतीय नवरात्रा कलशस्थापना के संग शुरू।

 बिहार/ झारखंड :-  बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद।  स्लग--- बिहार मे हिंदू नव वर्ष मना,  चैतीय नवरात्रा कलशस्थापना के संग शुरू।   न्यूज;  बिहार, झारखंड आदि राज्यों मे मंगलवार, 9 अप्रैल/ 2024 को परंपरागत रूप से हिंदू नव वर्ष मनाया गया है ।इस अवसर पर कयी कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।  बिहार के दरभंगा नगर मे भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा धूमधाम से हिंदू नव वर्ष गर्मजोशी से मनाये जाने की खबर है।मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही बिहार मे चैतीय नवरात्रा कलशस्थापना के संग धूमधाम से प्रारंभ हो गई है।वैदिक मंत्रोच्चार और पद्धति व परम्परा के अनुसार मातारानी की जयघोष के संग आराधना की जा रही है। बिहार के मधुबनी जिले अंतर्गत ऐतिहासिक घोघरडीहा दुर्गा स्थान व फुलपरास मे भब्य, शानदार चैतीय नवरात्रा का आचार्य विद्वत की देखरेख मे आयोजन किया गया है ।