स्लग ---- बिहार के मधुबनी अंतर्गत, घोघरडीहा नगर पंचायत के एक युवक पर लगा है

बिहार/ झारखंड।  पवन झा आजाद।  स्लग ---- बिहार के मधुबनी अंतर्गत,  घोघरडीहा नगर पंचायत के एक युवक पर लगा है शादी के नाम पर दो वर्षो तक यौन शोषण का आरोप, अब तक न्याय नही मिली पीड़िता को।    एंकर--- बिहार के मधुबनी जिले अंतर्गत घोघरडीहा नगर पंचायत के वार्ड छह निवासी राम कुमार यादव के पुत्र दीपक कुमार पर एक वयस्क छात्रा के संग दो वर्षो से शादी के नाम पर यौन उत्पीड़न का एक सनसनीखेज मामला का पता चला है। पीड़िता निशा काल्पनिक नाम का कहना है कि इसी पंचायत अंतर्गत किसनीपट्टी निवासी अन्य छह वार्ड के रामकुमार यादव के पुत्र दीपक कुमार ने पहले प्यार के बहाने दोस्ती कर संपर्क मे आया। धीरे धीरे शारीरिक संपर्क भी बनाने लगा। और शादी करने के बहाने नाम पर दो वर्षो तक ऊनके संग यौन शोषण करता रहा है।हाल मे ही गत 10 मार्च, 2024 को  घोघरढीहा पोलिस स्टेशन फरियाद लेकर न्याय के लिए पहुंची थी। मगर आजतक इस पीड़िता को प्रशासन के द्वारा न्याय नही मिल पायी है।एफ आईआर दर्ज कर आवेदन पर कार्रवाई की बात कही भी गयी। आरोपी लड़का खुले रुप से घुम रहा है।इतना ही नही सामाजिक दबाव मे उनकी दीपक के साथ बाबा अद्भुतनाथ महादेव मंदिर प्रांगण मे शादी भी करायी गयी है।पीड़िता और उनके परिजन ने बिहार झारखंड क्राइम 7 न्यूज के संग पड़ताल मे अपनी घटना की व्यथा स्टोरी शेयर की है। शादी 9 मार्च/ 2024 को हुई है।उसी दिन लडका अपने साथ घर ले गया। 11 बजे रात्रि मे हम कथित ससुराल पहुंचे थे।सुबह मे  लड़का के साथ मारपीट कर भगा दिया गया। जिससे मजबूरी मे मुझे भी सुरक्षा के लिए अपने माता-पिता का घर लौटना पड़ा। उनके परिवार और दोनो पर जान से लगातार मारने की धमकी मिल रही है।पीड़िता ने मधूबनी डीएम और एसपी से कार्रवाई की मांग की।