बिहार के दरभंगा नगर निगम अंतर्गत

बिहार से वरीय जर्नलिस्ट पवन कुमार झा आजाद।   बिहार के दरभंगा नगर निगम अंतर्गत,  11 वार्ड मे भीषण जलजमाव से परेशानी,  मोहल्ला के नागरिकों ने नगर निगम से निष्पादन की मांग की।       बिहार में दरभंगा नगर निगम क्षेत्रांतर्गत रामबाग, बंगलागढ के 11 वार्ड मे नाला निर्माण के अभाव में वर्षो से नागरिकों की लगातार परेशानी बनी हुई है।जिसकी आजतक सूधि नही ली गई। मोहल्ला मे फिलहाल रास्ते पर घूटना भर पानी लगा रहता है।जिससे आने जाने मे भी काफी कठिनाई झेलनी पड. रही है।लोगों ने नगर निगम प्रशासन और सांसद दरभंगा से समय रहते शीघ्र ठोस पहल करने की अपील की है।कयी लोगों ने आज शुक्रवार को बातचीत करते हुए बताया कि त्वरित गति मे नगर निगम को सड़क निर्माण से पहले विशेष मास्टर प्लान के तहत नाला निर्माण करनी चाहिए।