स्लग--- बिहार मे सुपौल जिले अंतर्गत, बकौर मे निर्माणाधीन कोसी नदी पर पुल हादसा मे एक की मौत, 10 मजदूर जख्मी।

राज्य---- बिहार/ झारखंड।   ब्यूरो प्रमुख का नाम---- पवन झा आजाद।  स्लग--- बिहार मे सुपौल जिले अंतर्गत, बकौर मे निर्माणाधीन कोसी नदी पर पुल हादसा मे एक की मौत, 10 मजदूर जख्मी।   एंकर--- बिहार मे सुपौल जिले अंतर्गत एक बड़ा पुल हादसा ने सबको हिलाकर रख दिया है।यह घटना 22 मार्च 2024 की सुबह 6 बजकर, 40 मिनट बजे की है। जानकारी के अनुसार सुपौल बिहार अंतर्गत कोसी नदी पर बन रहे भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी भारत माला परियोजना के तहत   पुल का निर्माण किया जा रहा है। यह हिंदुस्तान देश ही नही एशिया का सबसे बड़ा पुल का निर्माण बताया जा रहा है जिसकी लागत कुल 1200 करोड.  रूपये है।   हालांकि जिला प्रशासन अबतक इस बड़े शुक्रवार, 22 मार्च/ 2024 को एक ही मौके पर मौत की पुष्टि की है। सुपौल एसपी डी.अमरेश  ने कहा किशनपुर प्रखंड अंतर्गत पंचगछिया निवासी विपिन यादव की मौत की पुष्टि की गई है।10 कार्य कर रहे मजदूरों के गंभीर रूप से जख्मी होने की बात सुपौल जिला प्रशासन बात कही है।  एसपी ने बिहार झारखंड क्राइम 7 न्यूज से एक बातचीत मे बताया कि 16 मजदूर कार्य कर रहे थे। एक मौत, 10 गंभीर जख्मी हुए हैं। 5 अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित मौके पर कैम्प साइट पर उपस्थित देखा गया। जो भी हो।हालांकि अपुष्ट खबर के अनुसार 10 से अधिक व्यक्तियो की कथित चर्चा है कि मौत हुई। जिसकी आधिकारिक पुष्टि नही की गई है।स्थानीय लोगो का कहना है कि यहां 40 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। घायल लोगो को बाइक और अन्य गाड़ियो से अस्पताल पहुंचाया जा सका। घटना पिलर संख्या 151, 152, और क्रमश;  153 के समीप गार्टर टूटकर जमीन मे कयी फीट तक धंस गयी। जिसकी चपेट मे काम कर रहे मजदूर आ गये। जिसमे काफी श्रमिक दब गये थे। पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया था।  स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य मे काफी गडबड़ी की जा रही थी।  क्योंकि शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन, सुपौल बिहार समय रहते अनियमितता की बावत निगरानी नही की गई।  यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना विशेष भारत माला प्रोजेक्ट अंतर्गत,   पुल का निर्माण कार्य गैमन इंजीनियर्स एंड कांट्रेक्ट प्राइवेट लिमिटेड और, मेसर्स रेल लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड  और।  मेसर्स रेल  लाइटिंग प्राइवेट लिमिटेड संयुक्त रूप से कर रही है। इससे पहले भागलपुर मे भी सुल्तानगंज अंतर्गत,  4 जून, 2023 को अगवानी घाट पर सड़क पुल गिर गया था। इतना ही नही अबतक भागलपुर सहित दस सडक पुल हादसा हो चुके हैं। गनीमत है कि आजतक मामले मे कोई बड़ी कानूनी कार्रवाई नही हो सकी है।हादसा से संपूर्ण आसपास के गांव ही नही  जिलेभर मे भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगो का यह भी स्पष्ट कहना है कि मजदूरो को सेफ्टी के नाम पर कुछ नही दिया जा रहा है। जिला प्रशासन के अनुसार घटना के उपरांत हादसा के उपरांत सुपौल जिले के एनडी आर एफ,   एसडीआर एफ,       की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दी थी।        वही इधर बिहार सरकार के गृह सचिव अमृत प्रत्यय ने कहा कि प्रत्यय ने कहा कि मृत मजदूर को 10 लाख रुपये दी जाएगी। एन एच आई के छेत्रीय अधिकारी बीके सिंह  ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रावधान के तहत सहायता राशि दी जाएगी।