हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम, भक्तिमय हुआ होसूर

तमिल नाडु  , कृष्णागिरी , दिनेश सीरवी , श्री सीरवी समाज बडेर होसूर की तरफ से श्री आई माताजी बडेर का प्रथम वर्षगांठ दो दिवसीय महोत्सव राजस्थान की भजन गायिका अनीताजी जांगिड़ एवं समाज के गणमान्य नागरिकों के सानिध्य में संपन्न हुआ। मंगलवार की प्रभात वेला में मंत्रोच्चारो के बीच स्थापित देवी देवताओं का पूजन किया गया। हवन कुंड में लाभार्थी जोड़ो ने आहुति दी। हवन की महक से संपूर्ण बडेर परिसर महक उठा। अमर ध्वजा के लाभार्थी बाबूलाल बर्फा एवं परिवार ने ध्वजारोहण किया । बर्फा परिवार का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। स्वागत में होसूर गेर मंडल ने अपने हाथों में रंग बिरंगी छतरियां लेकर एवं राजस्थानी वेशभूषा में गेर नृत्य किया। वहीं युवाओं ने चंग की थाप पर फाल्गुन गाया। माता बहनों ने राजस्थानी नाच गान के साथ जन्मभूमि की अद्भुत छटा बिखेरी। मां आईजी एवं धर्मगुरु दीवान साहब के जयकारे लगाता हुए पारंपरिक वेशभूषा में जनसैलाब जब बडेर में इकट्ठा हुआ तो सब श्रद्धालुओं का मन गदगद हो उठा। इससे पूर्व सोमवार को पंडाल में रात्रि जागरण का आयोजन हुआ। जागरण का शुभारंभ विनायक वंदना से हुआ। राजस्थान की उभरती सितारा अनीता जांगिड़ ने स्थानीय भजन कलाकारों के साथ मिलकर भजन संध्या में चार चांद लगा दिए, श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को दोपहर के भोजन प्रसादी की व्यवस्था श्री सीरवी समाज होसूर की तरफ से रखी गई, जिसका दर्शकों में बखूबी लाभ उठाया। इस अवसर पर अन्य बडेर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे, सेवा के लिए होसूर बडेर नवयुवक मंडल एवं महिला सेवा मंडल ने अन्य बडेर से सेवार्थ निमंत्रित नवयुवक मंडल एवं महिला सेवा मंडल को साथ लेकर सुव्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी। अन्य बडेर से उपस्थित.   कार्यकारिणी सदस्यों ने भी अपने अनुभव से इस विशाल कार्यक्रम को सरलता से संपन्न करवाया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष वीरमराम सोलंकी, अतिबेले बडेर के पूर्व अध्यक्ष मूलाराम काग, आनेकल बडेर अध्यक्ष बालुराम गहलोत, चंदापुरा बडेर के अध्यक्ष हरिराम काग, उपस्थित थे। जिन्होंने अपने मन की अनंत गहराइयों से कार्यक्रम की सफलता को सराहा। इस मौके पर होसूर बडेर के अध्यक्ष बाबुलाल बर्फा, उपाध्यक्ष भुराराम गहलोत, सचिव भंडाराम सैणचा, सह सचिव उमाराम सैणचा, कोषाध्यक्ष भरतलाल बर्फा सह कोषाध्यक्ष रामचंद्र चोयल, पूर्व अध्यक्ष तिलोकचंद परिहारिया, पूर्व सचिव तुलसाराम चावंडिया, पूर्व कोषाध्यक्ष भंवरलाल सेपटा, सूचना मंत्री लक्ष्मण राम परिहारिया, सह सूचना मंत्री कालुराम परिहारिया एवं ट्रस्टी सदस्य, नवयुवक मंडल, महिला मंडल एवं समस्त कार्यकारिणी उपस्थित थे।