हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने प्रदेशवासी: डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा

हिसार, राजेंद्र अग्रवाल  : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने हरियाणा वासियों से हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसके तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया गया है जिसमें प्रत्येक प्रदेशवासी को सम्मानपूर्वक अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी यह जान सके कि देश को आजादी कितनी कुर्बानियों व कठिन प्रयासों से मिली है। इससे उन्हे तिरंगे की आन-बान-शान बनाए रखने का संदेश मिलेगा।
श्री गंगवा आज यहां चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविघालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। वह विश्वविद्यालय में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बने और उन्होंने विश्वविद्यालय के नर्मदा और यमनोत्री महिला छात्रावासों के  परिसरों में पौधारोपण भी किया।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों से पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की भी अपील की। उन्होंने कहा पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इनसे हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं मिलती अपितु यह ईंधन व भवनों के लिए लकड़ी उपलब्ध कराने के साथ भूमि की गुणवत्ता को सुधारने व वर्षा कराने में भी बहुत सहायक हैं। पेडों का महत्व हमें कोरोना काल में विशेष रूप से देखने को मिला जब लोग आक्ॅसीजन के लिए पार्कों आदि में पेडों के पास जाकर योग प्राणयाम कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने की। उन्होंने कहा बुद्धिजीवियों को प्रत्येक मुहिम चाहे वह वृक्षारोपण हो या हर घर तिरंगा, में समाज का नेतृत्व करना चाहिए। उन्होंने कहा 12 अगस्त को प्रदेशभर में आयोजित होने वाली तिरंगा रैली में यह विश्वविद्यालय बढ़ चढक़र भाग लेगा। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर सहित इसके सभी बाहरी केन्द्रों से शिक्षक व गैरशिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा हर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक करना और लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना है। उन्होंने कहा हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, प्रगति और शान्ति का प्रतीक है। उन्होंने विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे तिरंगे के इतिहास को जाने कि कितनी कुर्बानियों व कठिन प्रयासों के बाद हमें अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराने का अवसर मिला है। उन्हे अपने पूर्वजों की कुर्बानियों को याद रखते हुए तिरंगे की गरिमा को बनाए रखना चाहिए।
कुलपति ने वृक्षारोपण के संबंध में बोलते हुए कहा कि चौधरी चरण ङ्क्षसह हरियाणा कृषि विश्वविघालय अपने भवनों और लैंडस्केप के लिए विशिष्ट पहचान रखता है। इसको बनाए रखने के लिए पूरा ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा पेड़ लगाना और उसकी सेवा करना वास्तव में समाज व देश की सेवा करने के समान है। इसलिए प्रत्येक देशवासी को अवश्य पेड़ लगाना चाहिए और उसकी पूरी देखभाल करनी चाहिए।
इससे पूर्व छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह दहिया ने अतिथियों का स्वागत किया और सह छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संजय एलावादी ने धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।


Posted On : 06 Aug, 2022