JULM SE JUNG :: National Newspaper

गांजा का धंधा करनेवाले अन्य आरोपियों की तलाश
सिलीगुड़ी,हरीश जिंदल : केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआइ) द्वारा चलाये गये अभियान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े थे. आरोपियों के कब्जे से 1.10 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया था. सूत्रों के मुताबिक सिलीगुड़ी और निकटवर्ती इलाकों में भी आरोपियों के साथियों द्वारा मादक द्रव्यों का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. फिलहाल पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ द्वारा उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है.

ध्यान रहे कि फूलबाड़ी-घोषपुकुर रोड के निकट एक तेल टैंकर में करीब 3 हजार किलो गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था. टैंकर के पीछे कुछ आरोपी ऑल्टो कार से जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआइ ने आरोपियों को धर-दबोचा. टैंकर में रखे गये गांजा के करीब 105 पैकेट को भी जब्त कर लिया गया. आरोपियों के नाम दीपक बरुआ, राज, रतुल बोरा, बबबू भुइंया और रूपम बताये गये हैं. प्राथमिक जांच से पता चला है कि गांजा को मोरग्राम ले जाया जा रहा था. फिलहाल इलाके में मादक द्रव्यों का धंधा करने वाला गिरोह सक्रिय है जिनके सदस्यों की तलाश जारी है.

1 साल गांव में सेवा देना होगा अनिवार्य
- कुछ विदेशी एमबीबीएस डिग्री को भारत में मान्यता नहीं-

नई दिल्ली,हरीश जिंदल: सरकार ने आज कहा कि कुछ देशों की चिकित्सा शिक्षा (एमबीबीएस) संबंधी डिग्री को भारत में मान्यता प्राप्त नहीं है और छात्रों को इसके बारे में जागरुक होना चाहिए. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पी एल पुनिया के पूरक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश में डाक्टरों और शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए कुछ देशों की एमडी डिग्री को मान्यता प्रदान की गई है. इन देशों में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैण्ड और आस्ट्रेलिया शामिल है.

उन्होंने कहा कि लेकिन कई देशों के एमबीबीएस डिग्री को भारत में मान्यता नहीं है. इन देशों के नाम का उल्लेख करना उचित नहीं है. इस बारे में उच्चतम न्यायालय ने भी निर्णय दिया है और ऐसे देशों से डिग्री प्राप्त करने वालों की पात्रता परीक्षा लेने का आदेश दिया है. उसके बाद ही उन्हें इस डिग्री के आधार पर भारत में सेवा देने के योग्य माना जायेगा. मंत्री ने कहा कि अदालत के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ऐसे डिग्री धारकों की परीक्षा लेता है. आजाद ने कहा कि प्रारंभ में यह परीक्षा देने वाले छात्रों में से 5 से 6 प्रतिशत ही पास हुए थे जबकि अभी 20 से 22 प्रतिशत परीक्षा पास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों के परीक्षा पास करने की दर में कमी की वजहों की समीक्षा करने पर यह पाया गया कि ऐसे देशों में करीब एक हजार बच्चों की एक कक्षा होती है जबकि भारत में 50 बच्चों की एक कक्षा होती है. मंत्री ने कहा कि अब छात्रों को पास होने तक परीक्षा में बैठने का मौका दिया जा रहा है ताकि उनके हित प्रभावित नहीं हो.

वहीं डाक्टरों के ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा के लिए नहीं जाने के चलन पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार ने आज कहा कि ऐसी नीति बनायी जा रही जिससे प्रत्येक एमबीबीएस डाक्टर को अनिवार्य रुप से गांवों में एक वर्ष सेवा देनी होगी.

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पी एन पुनिया के पूरक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि गांव में डाक्टरों को भेजने की समस्या का सामना पूर्व के मंत्रियों को भी करना पड़ा. 2009-10 में सरकार ने नियम में परिवर्तन किया और कहा कि तीन साल तक ग्रामीण क्षेत्र में सेवा देने वाले डाक्टरों को एमडी डिप्लोमा में 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही नये एमबीबीएस डाक्टरों के ग्रामीण क्षेत्र में एक वर्ष सेवा देने पर एमडी में 10 प्रतिशत अंक, दो वर्ष सेवा देने पर 20 प्रतिशत अंक और तीन वर्ष सेवा देने पर 30 प्रतिशत अंक जोडने की व्यवस्था की गई.

आजाद ने कहा कि लेकिन अफसोस है कि डाक्टरों ने गांव नहीं जाने की ठान ली है. डाक्टर इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं. मंत्री ने कहा कि अब हम ऐसी नीति ला रहे हैं जिससे एमबीबीएस करने के बाद डाक्टरों को एक वर्ष गांव में सेवा देना अनिवार्य होगा.

पुलिस को नहीं मिली शाहरुख मामले की वीडियो फुटेज
मुंबई,हरीश जिंदल : बॉलीवुड स्टार और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकों में शामिल शाहरुख खान तथा मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) अधिकारियों के बीच बुधवार रात वानखेडे स्टेडियम में हुई कथित तनातनी की वीडियो फुटेज अब तक शहर की पुलिस को नहीं मिली है.

पुलिस ने अब तक फैसला नहीं किया है कि शाहरुख को बयान देने के लिए मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन बुलाया जाए या नहीं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जांच के हिस्से के तौर पर एमसीए अधिकारियों से घटना की फुटेज की मांग की है. पुलिस को हालांकि अब तक कुछ नही मिला है.

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वीडियो फुटेज मिलने के बाद हम फैसला करेंगे कि अभिनेता को पुलिस स्टेशन बुलाया जाए या नहीं. इस मामले में हालांकि जिस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है उसे समन करना अनिवार्य नहीं है.’’

एयर इंडिया बर्खास्त पायलटों को वापस लेने को तैयार
-लेकिन यूनियन नेताओं को नहीं-

नई दिल्ली,हरीश जिंदल : एयर इंडिया पायलटों की 11 दिन पुरानी हडताल से निपटने में नरमी और सख्ती दोनों तरह का रवैया अपनाते हुये सरकार ने आज संकेत दिया कि वह इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) पदाधिकारियों को छोडकर अन्य सभी बर्खास्त पायलटों को काम पर ले सकती है.

एयर इंडिया ने इसके साथ ही भारतीय वायु सेना को सतर्क करते हुये बीमारी की छुट्टी पर गये पायलटों की चिकित्सा जांच के लिये विशेष मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा है. इससे पहले सरकार ने बीमार पायलटों की चिकित्सा जांच के लिये उनके घर पर डाक्टरों की टीम भेजी थी. स्थापित नियमों के अनुसार पायलटों को अपना उडान लाईसेंस बरकरार रखने के लिये पायलटों के 14 दिन से अधिक बीमार रहने पर उन्हें विशेषतौर पर गठित मेडिकल बोर्ड से पूरी स्वास्थ्य जांच करानी होगी. पायलटों के लिये यह समयसीमा सोमवार को समाप्त हो रही है. सूत्रों का कहना है कि यदि पायलट चिकित्सा जांच में पूरी तरह फिट पाये जाते हैं तो वह तुरंत काम शुरु कर सकते हैं. इसके साथ ही सरकार ने उम्मीद जाहिर की है कि आंदोलनकारी पायलट अगले कुछ दिनों में काम पर लौट आयेंगे.

सूत्रों ने दो दिन पहले ही नागरिक उड्डयन मंत्री अजीत सिंह द्वारा संसद में दिये गये उस बयान का हवाला भी दिया जिसमें मंत्री ने कहा कि मंत्रालय और एयर इंडिया प्रबंधन पायलटों के काम पर लौटने पर उनके साथ बदले की भावना से व्यवहार नहीं करेगा. सिंह ने यह भी कहा है कि पायलटों के काम पर लौटने के बाद वह बिना शर्त बातचीत को तैयार हैं. उधर, आईपीजी ने भी कहा है कि यदि उनके बर्खास्त 71 पायलट सदस्यों को वापस काम पर लिया जाता है तो वह भी बातचीत के लिये तैयार है. इससे पहले न्यायालय भी पायलटों की हडताल को अवैध ठहरा चुका है. सूत्रों के अनुसार ऐसे में आईपीजी के पदाधिकारियों को काम पर लेना और यूनियन की मान्यता फिर से बहाल करना मुश्किल होगा.

एयर इंडिया के कुल राजस्व में से 64 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय परिचालन से आता है. वहीं उसके परिचालन नुकसान में 80 फीसद योगदान भी अंतरराष्ट्रीय परिचालन का है. मंत्री ने अगले सप्ताह एयर इंडिया की सभी मान्यता प्राप्त यूनियनों की बैठक बुलाई है जिससे कैरियर में प्रगति और वेतनमान जैसे मुद्दों पर विचार होगा. यह कदम कंपनी में भविष्य में किसी तरह की श्रम समस्या को रोकने और विलय के बाद एयर इंडिया कर्मियों के एकीकरण की प्रक्रिया के लिए समर्थन जुटाने के लिए उठाया गया है, क्योंकि वेतन और कैरियर में प्रगति के मुद्दे पर कुछ असंतोष पैदा हो सकता है.

हालांकि अजित सिंह ने कहा है कि यह बैठक सिर्फ चीजों को समझने के लिए बुलाई गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि एचआर संबंधी मसलों के अलावा धर्माधिकारी समिति की सिफारिशों, पुनरोद्धार योजना और वित्तीय पुनर्गठन योजना पर इस बैठक में विचार विमर्श होगा. उन्होंने कहा कि सभी वर्गों’ के कर्मचारियों को भविष्य की वृद्धि के व्यापक परिदृश्य को देखना होगा.

और आपा खो बैठी ममता दी
कोलकाता,हरीश जिंदल: कार्टून विवाद और प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर एक छात्र द्वारा उठाए गए सवाल पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर बिफर गई. बंगाल में बढ़ते अपराधों के बारे में पूछे जाने पर ममता ने अपना आपा खो दिया और कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ उस छात्र को भी माओवादी करार दे दिया.

कार्यक्रम में मौजूद जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने जब प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया तो ममता ने कहा कि वह माकपा का आदमी है. उसने अन्य लोगों के ई-मेल से 60 लोगों को मैसेज भेजे हैं. कार्टून को हम सब पसंद करते हैं, लेकिन प्रोफेसर के कार्टून में हत्या की साजिश दिखाई पड़ती है. वह कुछ अलग ढंग से बनाया गया कार्टून था. उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे यह सवाल पूछ रहे हैं वह सब माकपा के आदमी हैं और यह सवाल भी माकपा द्वारा ही किए गए हैं.

चुनाव के बाद माकपा की तरफ से हजारों सीडी जारी की गई हैं. उन सीडी को देखकर कोई भी महिला शर्मसार हो जाएगी.

इसके बाद ममता से उनके उस बयान पर प्रश्न पूछा गया जिसमें उन्होंने नक्सली नेता चेरूकुरी राजकुमार उर्फ आजाद की मुठभेड़ में मौत को गलत बताया था, ममता ने कहा कि हमने कभी माओवादियों का समर्थन नहीं किया है. उन्होंने गुस्से में कहा कि जब तृणमूल ने कभी माओवादी का साथ नहीं दिया है तो उनसे माओवादी के मुद्दे पर सवाल क्यों पूछे जा रहे हैं. यह कहकर वह कार्यक्रम से उठकर चली गई.

सर, ऊपर वाले की दुआ से परिवार सलामत है
भागलपुर,हरीश जिंदल : सर, भगवान की दुआ से मेरा पूरा परिवार सलामत है. मतदाता सूची में परिवार के सभी सदस्यों को मृत घोषित कर दिये जाने पर पिछली बार नगर निगम चुनाव की प्रत्याशी रहीं आयशा खातून अधिकारियों से अपनी नाराजगी जता रही थीं.

मतदाता सूची की जांच के लिए शुक्रवार की शाम चार बजे सदर एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम बरहपुरा स्थित वार्ड नंबर 33 पहुंची थी. मतदान सूची से विलोपित और मृत घोषित कर दिये गये लोग अपने-अपने वोटर आइ कार्ड के साथ जिंदा होने का सबूत देने जांच टीम के समक्ष स्कूल परिसर पहुंच गये.

लोगों ने टीम के सदस्यों को खूब खरी-खोटी सुनायी. लोग पिछले विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर ही पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे थे. लेकिन, इस पर बात नहीं बनी. अधिकारियों के अनुसार यह मामला चुनाव आयोग का है.

बता दें कि नगर निगम चुनाव की मतदाता सूची में यहां के मतदाताओं को मृत घोषित कर दिया गया है. इस कारण 17 तारीख को यहां का मतदान रद्द कर दिया गया था.

लोगों ने कहा, हम जिंदा हैं

मो कमर हाजी ने कहा कि चुनाव आयोग मोहल्ले के 33 लोगों को प्रति माह मार रहा है. में जिंदा हूं, जबकि मुझे भी मृत की सूची में जोड़ दिया गया. अब्दुल हकीक, आजाद मोइज, शब्बीर, शम्श संगेरेज सहित वार्ड की बड़ी संख्या में लोगों ने जांच टीम के समक्ष उपस्थित होकर खुद के जिंदा होने का सबूत पेश किया.

तीन डिग्री लुढ़का पारा
पूरबा हवा ने दी गरमी से राहत

भागलपुर,हरीश जिंदल : पंश्चिम बंगाल में गुरुवार को प्री-मानसून की दस्तक के साथ हुई जोरदार बारिश से यहां के मौसम में भी बदलाव आया. पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियश के स्तर को पार कर चुका था.

इसमें तीन डिग्री की कमी आयी. इससे तल्ख मौसम में नरमी आयी और भीषण गर्मी व लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को राहत मिली. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. उन्होंने बताया कि पूरवा हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आयी है.

डॉ वीरेंद्र के अनुसार अभी इस क्षेत्र में प्री-मानसून के आने की संभावना नहीं है. मानसून पूरे बिहार में 18 जून को प्रवेश करेगा. इधर कई दिनों से भीषण गर्मी व पछिया हवा चलने से लोग परेशान थे.

लोगों का सुबह नौ बजे के बाद से ही घर से निकलना मुश्किल हो गया था. दोपहर में सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल कम हो गयी थी. भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी दोपहर में काफी कम लोग दिखते थे. लू के कारण लोग बीमार पड़ रहे थे. मौसम में यह बदलाव काफी राहतकारी साबित हुई है.

राजेंद्रनगर अस्पताल में फोको सर्जरी शुरू
पटना,हरीश जिंदल : नेत्र रोग के इलाज के लिए विकसित किये गये राजेंद्रनगर अस्पताल में फोको सर्जरी व ग्लूकोमा का इलाज शुरू हो गया है. आरपी सेंटर, एम्स, नयी दिल्ली के तकनीकी सहयोग से स्थापित इस अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में बच्चों के नेत्र रोगों का परीक्षण व इलाज की भी व्यवस्था शुरू हो गयी है.

अस्पताल में एंजियोप्लास्टी व लेजर सर्जरी के उपकरण भी आ चुके हैं. मधुमेह से होनेवाली डायबेटिक रेटिनोपैथी के इलाज की भी यहां पर व्यस्था की गयी है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में स्थापित आइ सेंटर को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा. राजधानी के तीन अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा. साथ ही इन संस्थानों को स्वायत्तता भी दी जायेगी.

मेहनत व लगन से पूरी हुई आकांक्षा
भागलपुर,हरीश जिंदल : शहर के व्यवसायी पवन डालुका की बेटी आकांक्षा डालुका ने आइआइटी जेइइ की परीक्षा में 1812वां स्थान प्राप्त कर भागलपुर का नाम रौशन किया.

आइआइटी कानपुर में जी-विज्ञान की छात्र आकांक्षा की बड़ी बहन सोनल डालुका की प्रेरणा, मां शशि डालुका और छोटे भाई अभिनव व अभिषेक का सहयोग उसकी सफलता की कुंजी बन गयी. कोटा के सेंट्रल एकेडमी में प्लस टू की छात्र आकांक्षा ने कड़ी मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया.

आकांक्षा ने 2009 में माउंट कार्मेल स्कूल से दसवीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक लाया था. बेटी की प्रतिभा को देख पिता पवन डालुका ने उसे प्लस टू करने के लिए राजस्थान के कोटा भेज दिया.

आकांक्षा कहती है कि मां सरस्वती के आशीर्वाद और अपनी मेहनत से यह संभव हुआ. वह कहती है कि शुरू-शुरू में काफी मेहनत करनी पड़ती थी, पर धीरे-धीरे पढ़ाई की आदत हो गयी. पापा ने पढ़ाई के लिए मुझे हमेशा प्रोत्साहित किया.

डाक घरों में अमरनाथ यात्र का रजिस्ट्रेशन शुरू
पटना,हरीश जिंदल : अमरनाथ, 2012 की यात्र पर जाना चाहते हैं, तो अब पंजीकरण कराने के लिए ज्यादा भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी. अपने जिले के डाक घर में यात्र का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेकर वहीं से पंजीकरण करा सकते हैं.

पहली बार भारतीय डाक विभाग ने अपने काउंटर से अमरनाथ यात्र का पंजीकरण शुरू किया है. इसके लिए डाक विभाग और अमरनाथ श्रइन बोर्ड के बीच करारा किया गया है.

सूबे के 15 प्रधान डाक घर चयनित

अमरनाथ यात्रियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है. डाक घरों के माध्यम से अमरनाथ यात्र का पंजीकरण की सुविधा बिहार के 15 प्रधान डाक घरों में शुरू की गयी है. औरंगाबाद, गया, बक्सर, सीवान, कटिहार, जहानाबाद, बांका, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, समस्तीपुर, आरा और सीतामढ़ी के प्रधान डाक घरों में रजिस्ट्रेशन होगा.

10-10 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन

हर प्रधान डाक घर में यात्र के लिए रजिस्ट्रेशन रोज दस-दस लोगों का ही होगा. दस रजिस्ट्रेशन पहलगांव के लिए किया जायेगा तथा दस सोनमर्ग बलटाल के लिए. अमरनाथ जाने के लिए दो रास्ते हैं.

अगर पहलगांव होकर जाना चाहते हैं, तो पिंक कलर का फॉर्म भरना होगा और बलटाल होकर यात्र करते हैं, तो ब्लू कलर का फॉर्म भरना होगा. रजिस्ट्रेशन शुल्क 20 रुपये हैं.

निशांत बने बिहार टॉपर
पटना,हरीश जिंदल : आइआइटी-जेइइ, 2012 में 72वां रैंक पाने वाले भागलपुर के निशांत कुमार सिंह बिहार के टॉपर बन गये हैं. शाहकुंड के बकचप्पर निवासी निशांत ने बोकारो में रह कर परीक्षा की तैयारी की. वहीं मुजफ्फरपुर के कुंदन कुमार को 98वां रैंक मिला है.

आइआइटी में निर्धारित साढ़े नौ हजार सीटों में से 500 से अधिक पर बिहारी विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है. इनमें लड़कों के साथ ही लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. आइआइटी ने सुबह 7.15 बजे रिजल्ट प्रकाशित किया.

रिजल्ट प्रकाशित होने की सूचना मिलते ही छात्र सच्चई जानने के लिए कोचिंग संस्थान की ओर दौड़ पड़े, तो कुछ ने साइबर कैफे से जानकारी हासिल की. कुछ छात्रों को रिजल्ट से निराशा भी मिली. परीक्षा में असफल छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों बिहार को दिलासा देते हुए फिर से परीक्षा में सम्मिलित होने की हिम्मत दी. आइआइटी प्रवेश परीक्षा में पटना के कोचिंग संस्थानों का भी जलवा रहा.

सुपर-30 से 27, विजन क्लासेस से 63, अभयानंद सुपर-30 से 51, स्मृति फॉर आइआइटी-जेइइ से 15, ब्रिलियेंट साइंस कोचिंग से 32, ओप्तिमस से सौ, मेंटर्स एडुवर्स से 83, आइआइटी स्टडी सर्किल से 247, द गुरुकुल टूटोरियल से 32, परमार क्लासेस से 24, मार्गदर्शन कोचिंग से 21, नारायण आइआइटी एकेडमी से 2230, कोटा कैरियर क्लासेस से 12 छात्रों के आइआइटी-जेइइ में सफल होने का दावा किया गया है.

छोटे-छोटे घरों से निकले बड़े सितारे
-आइआइटी-जेइइ, 2012

-24,112 की रैंकिंग

-बिहार के 1000 से अधिक सफल

पटना,हरीश जिंदल : पटना के उग्रवादग्रस्त धनरूआ इलाके के पंडितगंज गांव का रहनेवाला है ओमप्रकाश गुप्ता. पापा गांव में छोटी-सी किराने की दुकान चलाते हैं. लेकिन, बेटा इंजीनियर बनने की पहली पायदान पार कर चुका है.

इसी तरह यजीद के अब्बा टीवी मैकेनिक हैं. ये तो उदाहरण मात्र हैं. कम सुविधा और अभावग्रस्त जिंदगी को पीछे छोड़ते हुए कई ऐसे लाल हैं, जिन्होंने अपने हौसले व जज्बे की बदौलत आइआइटी-जेइइ, 2012 में सफलता का परचम लहराया है. इनमें कोई बढ़ई का बेटा है, तो कोई ट्रक मैकेनिक का, किसी के पिता सेल्स मैन का काम करते हैं, तो किसी के पिता प्लंबर मिस्त्री हैं.

ओमप्रकाश को दूसरे प्रयास में यह कामयाबी मिली है. उसने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल में की. पिता जी अवध किशोर प्रसाद गांव में एक छोटी-सी किराने की दुकान चलाते हैं. उस पैसे से किसी तरह घर-गृहस्थी चलती है.

लेकिन, ओमप्रकाश ने आर्थिक कमजोरी के बावजूद आइआइटी-जेइइ की तैयारी करने का फैसला किया. पहले महाराजगंज में फुआ के घर में रह कर पढ़ाई की. बाद में पटना के स्मृति कोचिंग संस्थान में स्कॉलरशिप की परीक्षा दी और सफल होने पर संस्थान से 50 फीसदी की स्कॉलरशिप मिली.

तारापुर (मुंगेर) के रहनेवाले पेशे से बढ़ई इंद्रदेव प्रसाद शर्मा का होनहार पुत्र वरुण कुमार शर्मा ने 1692वां रैंक हासिल किया है. वरुण ने बताया, अब आगे आइएएस बनने का सपना है. इसके लिए मेरा प्रयास जारी रहेगा.

शहर के तिलकामांझी स्थित गुरुकुल शिक्षण संस्थान के प्रशासनिक निदेशक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 2010 में बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में वरुण ने राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया था. उसकी प्रतिभा को देखते हुए गुरुकुल ने उसे गोद लिया था. यहां उसे नि:शुल्क आवास, भोजन व पढ़ाई की सुविधा पिछले दो साल से दी जा रही थी. इस दौरान उसने सिर्फ दो दिन ही छुट्टी ली थी.

एकेडमिक निदेशक राजीव नयन ने बताया कि वरुण काफी अनुशासित छात्र है. वह अपने टास्क समय पर पूरा कर लेता था, इसलिए सारे शिक्षकों को उसकी सफलता का पूरा भरोसा था.

महाराष्ट्र का रहनेवाला है यजीद बासमख की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. रहमानी-30 में चयनित होने के बाद पटना में रह कर पढ़ाई की. अब्बा टीवी मैकेनिक हैं, लेकिन उन्होंने अपने बेटे को इंजीनियर बनाने का सपना देखा. अब उनका सपना सच होता दिखने लगा है.

डेहरी ऑन सोन के नदीम अख्तर ने भी अपनी मेहतन और हौसले की बदौलत सफलता की मंजिल पूरी की. उसने बताया, अपनी जरूरतों को कम करके पिता जी ने मुङो इस काबिल बनाया कि आइआइटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली. प्लंबर मिस्त्री होने के कारण कम कमाई होती थी, फिर भी उन्होंने मेरी हर जरूरतें पूरी कीं.

7395 रैंक प्राप्त करनेवाला रत्नेश रमण शिवहर जिले के माली पोखर भिंडा गांव का निवासी है. पिता विनोद कुमार साह बीआइए में कर्मचारी हैं, लेकिन उनकी पगार इतनी नहीं है कि बेटे को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करा सके. यही वजह है कि मां सुभांती रानी पटना में रह कर ही एक छोटी-सी किराने की दुकान से बाकी का खर्च निकालती हैं.

रत्नेश शुरू से ही पढ़ाई में अच्छा था. मैट्रिक की परीक्षा में गणित में सौ फीसदी अंक मिले थे. दिल्ली के रहनेवाले रोहित गुप्ता की कहानी भी कुछ इसी तरह की है. रोहित के पापा दिल्ली में मदर डेयरी से जुड़े हैं. दिल्ली में मदर डेयरी के प्रोडक्ट की दुकानों में सप्लाइ करते हैं.

अरवल निवासी रंजन कुमार ने 10099 वां रैंक हासिल किया है. इसके पिता जवाहर साव बस कंडक्टर हैं और मां सीता देवी गृहिणी. घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इस वजह से वह टय़ूशन या कोचिंग नहीं कर पाया. उसके पिता किसी तरह दो पैसे लाते हैं, उसी से घर का खर्च चलता है. रंजन ने बताया, मेरा सपना गांव व पिता जी का नाम रोशन करना है.

2010 में मैट्रिक की परीक्षा में अरवल के टॉपर रहे अमितांशु कुमार आदर्श ने 4092 वां स्थान हासिल किया है. उसने कहा, मेरी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. पिता जी सिद्धेश्वर प्रसाद अरवल में किराना व्यवसायी हैं. मां मिलन देवी गृहिणी हैं. मुझे आइआइटी की तैयारी करने की बहुत इच्छा थी.

मेरा सपना था कि मैं इंजीनियर बनूं. घर की माली हालत ठीक नहीं होने के कारण कोचिंग में नामांकन नहीं ले पाया. बाद में मार्क्स के आधार विजन क्लासेस के सीएच कैंप में दाखिला मिला. यहां पर मुझे मुफ्त में शिक्षा मिली. इसका परिणाम है कि आज मुझे आइआइटी-जेइइ में सफलता हासिल हुई है.

दिल्ली की पूनम गुप्ता ने 4370 वां रैंक हासिल किया है. इसके पिता ऑटो चलाते हैं. उसके पास कोचिंग जाने के लिए पैसे नहीं थे. उसने ट्यूशन पढ़ा कर खर्च निकाला. अभयानंद की सुपर 30 में चयनित होने के बाद उसकी तैयारी को एक दिशा मिली और उसने सफलता हासिल की.