JULM SE JUNG :: National Newspaper » Hisar
बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सहयोग दे रहे हैं वे प्रशंसा के पात्र
हिसार, वीएसः अति निर्धन बच्चों को शिक्षा देकर समाज की मुय धारा में लाने का काम बहुत ही सराहनीय है। जो लोग तन, तन और धन से इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सहयोग दे रहे हैं वे प्रशंसा के पात्र हैं। सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग देना चाहिए। ये शब्द चेतना चेरिटेबल सोसायटी द्वारा ऋषि नगर में संचालित चेतन स्कूल के दूसरे वार्षिक समारोह में मुयातिथि के रूप में बोलते हुए एक्सप्रैस रोडवेज लि. के अध्यक्ष व वयोवृद्ध समाजसेवी श्री ताराचंद गुप्ता ने कहे। उन्होंने कहा कि मुझे इस संस्था में आकर बहुत खुशी हुई है और मैं आशा करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे यहां से पढ़कर अपने पैरों पर खड़े हों। समारोह की अध्यक्षता श्री राजकुमार एलावादी ने की। कार्यक्रम के प्रभारी श्री … Read entire article »
कन्या भू्रण हत्या रोको मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाए
हिसार, कृष्ण कुमारः हिसार शहर की संस्था हैल्प एंड केयर ने गत सांय देर रात तक विभानी के हुड्डा पार्क के मुखय द्वार पर कन्या भू्रण हत्या रोको मुहिम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाए। जिसमें 1011 लोगों ने इस सामाजिक कंलक को दूर करने का लिखित प्रण लिया। संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत क्रमशः हिसार व जींद में हस्ताक्षर व जागरूकता रैली निकाली जा चुकी है। संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मालिक ने बताया कि प्रदेश भर में संस्था द्वारा चलाई इस मुहिम में लोग बढ चढ़कर भाग ले रहें हैं व जल्द ही जागरूकता रैली भिवानी में भी निकाली जाएगी। जिसमें हस्ताक्षर अभियान की प्रति भिवानी के उपायुक्त को सौंपी जाएगी। संस्था की मीडिया प्रभारी रेनू शर्मा ने बताया कि भ्रूण हत्या ने पारिवारिक व … Read entire article »
जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता को संबोधित किया
हिसार, राजमल काजलः इनेलो के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार की जाट धर्मशाला में जुटी भारी भीड़ से साबित हो गया है कि आने वाली सरकार इनेलो की ही होगी। यह दावा करते हुए इनेलो के जिला प्रवक्ता राजमल काजल ने कहा कि सम्मेलन हाजरी की दृष्टि से रिकार्ड तोड़ व अपूर्व रहा। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों के दिलोदिमाग से कांग्रेस का खुमार उतर चुका है। लोग अब मन से इनेलो के साथ जुड़ रहे हैं और पार्टी कार्यकर्ता बनकर सामने आ रहे हैं। इनेलो प्रवक्ता ने इस बदलाव के लिए जिले के साथ कांग्रेस सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये व इंडियन नेशनल लोकदल की जनहितैषी नीतियों को जिम्मेवार बताया। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस के 5 विधायक होने के बावजूद पहले नंबर का हिसार अब पिछड़कर 10वें … Read entire article »
किंशुक्स डांसिग डैन
हिसार,किंशुक भटनागर: के.डी.डी. ‘किंशुक्स डांसिग डैन’ डान्स स्कूल द्वारा ‘मदर डे’ पर शाम चार बजे एक प्रतियोगिता रखी गई थी जिसमें जज के रूप में भारत विकास परिषद की महिला प्रधान इन्दु मुन्जाल एवं स्मॉल वन्डर की पिंरसिपल तरूणा ने मुखय रूप से भाग लिया। नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए डायेरक्टर किंशुक भटनागर ने कहा कि हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। और समाज में इन्हें वो हक मिलना चाहिए जिनकी वो हकदार है। किंशुक ने बताया कि के.डी.डी. एकमात्र हरियाणा में ऐसा स्कूल है जिसमें नारी शक्ति को लेकर तरह के कार्यक्रम व प्रतियोगिता रखी जाती रही है। इस प्रतियोगिता में जिनमें कुकिंग प्रतियोगिता, बेस्ट फिमेल, बेस्ट टे्रडिशनल डे्रस प्रतियोगिता रखी गई। इसमें मुखय रूप से विजेता नागर, सीमा चंदेल, अजय चौहान, अंकुर कक्कड़, कमलेश ंिसंह, आशा … Read entire article »
लोक निर्माण सोयायटी चलाएगी जल बचाओ जागृति अभियान
हिसार, विनोद राठौड़ः लोक निर्माण वैलफेयर सोसायटी की मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष विनादे राठौड़ की अध्यक्षा में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सोसायटी द्वारा शहर में जल बचाओ जागृति अभियान चलाया जायेगा। उपाध्यक्ष श्रवण झूरिया एवं कोषाध्यक्ष प्रमोद धत्तरवाल ने बताया कि सोसायटी द्वारा जल बचाओ जागृति अभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों का बैनरो व पंफलेट के माध्यम से व जल बचाओ जागृति यात्रा निकाली शहर में लोगों को जल बचाने का आह्नान किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि जल की महत्ता को देखते हुए हमें आज ही जल बचाने को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है तथा जल बचाओ-कल बचाओ। उन्होंने बताया कि पृथ्वी का जल स्तर दिन-प्रतिदिन तेजी से गिरता जा रहा है। … Read entire article »
कन्या हत्या भू्रण हत्या के विरोध में रैली का आयोजन किया गया
हिसार, कृष्ण कुमारः हैल्प एंड केयर द्वारा चलाई मुहिम कन्या हत्या भू्रण हत्या रोको के तहत जींद शहर में रैली का आयोजन समाज के कुछ विकृत सोच वाले लोग पहनाते है, उन्होंने बताया कि बेटी के बिना अनुशासित घर की कल्पना अकल्पनीय है कहा कि बिना बेटी घर में अनुशासन कतई नहीं आता है व इस कुप्रथा को सबको अपने जहन से निकालना पड़ेगा। रैली में लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया। उपाध्यक्ष मनदीप नैन ने कहा कि लड़कियों की घटती संखया चिंता का विषय है व इस पर संपूर्ण समाज का सहयोग जरूरी है। उपायुक्त को हस्ताक्षर अभियान का ज्ञापन सौंपा जिसमें 1354 लोगों ने कन्या भू्रण हत्या के खिलाफ हस्ताक्षर किये थे। कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी रेणु शर्मा ने कहा कि संपूर्ण समाज से इस कृप्रथा को रोकने … Read entire article »
वन्य प्राणियों को बचाओ सरकार को ज्ञापन
हिसार, वीएसकेः अखिल भारतीय बिश्नोई जीव रक्षा सभा का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेशाध्यक्ष कामरेड रामेश्वर डेलू के नेतृत्व में अतिरिक्त उपायुक्त से मिला और ज्ञापन देकर शिकारी कुत्तों को पकड़ने की गुहार की। कुत्ते, हिरणों व खरगोशों को मार कर खाते हैं। प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री डॉ. सुरेन्द्र बिश्नोई, कृष्णा पूनिया, कृष्ण राड़, मास्टर मदन लाल बड़ोपल, नरेन्द्र सिंगी, शिवशक्ति सिंह डेलू मखन लाल, हवा सिंह गोदारा व अन्य शामिल थे। … Read entire article »
पत्रकार विमल को दिया आर्थिक सहयोग
हिसार , नरेश सेलपरः पत्रकारों के कल्याण की अपनी परम्परा के अनुसार हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नालिस्ट्स की हिसार ईकाई ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकार ब्रह्मस्वरूप में विमल को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इस दौरान समाजसेवी ठेकेदार केवल कृष्ण मुखय अतिथि के तौर पर मौजूद थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के विशेष प्रांतीय सचिव नरेश सेलपाड़ ने की। इस दौरान समाजसेवी केवल कृष्ण ने कहा कि पत्रकारों को अक्सर विपरित परिथितियों में कार्य करना होता है, इसलिए पत्रकार विमल को मदद दिलवाकर यूनियन ने पत्रकारों को कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी पत्रकारों व उनके परिजनों की जरूरतों के हिसाब से विशेष कोष बनाना चाहिए। जिससे की पत्रकार ईमानदारी से अपने कर्तव्य निर्वाहन कर सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एचयूजे के विशेष सचिव … Read entire article »
महात्मा गौतम बुद्ध के 2 हजार 600 वर्ष बोधिसत्व को याद किया गया
हिसार, बलवंत सिंहः बुद्ध पूर्णिमा महात्मा गौतम बुद्ध के 2 हजार 600 वर्ष बोधिसत्व को याद किया गया। इस अवसर अध्यात्मिक प्रेमियों द्वारार शिविर संध्या का आयोजन किया गया। उपस्थित प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए स्वामी कृष्ण कबीर ने बताया कि ध्यान प्रेमियों ने हिस्सा लेकर गौतम बुद्ध के अप्टागिक मार्ग को समझते हुए दुःख से मुक्ति के सहज मार्ग को जाना। मन ही सुख-दुःख का मूल अहोजो है उसका करता ना मान जो नहीं मिला उसके लिए है परेशान। संसारिक हो या साधक पल की अकांक्षा बधक है इन पंक्तियों के भाव को समाधि द्वारा पाया जा सकता है। ध्यान प्रेमी बलवंत सिंह बौधिया एडवोकेट ने भी ध्यान प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध द्वारा दिया अप्टमार्ग को यदि संसार का हर मानव अपने जीवन में … Read entire article »
नदियों को जोड़ने की महापरियोजना राष्ट्रहित में जरूरी
हिसार, सुरेश गोयलः आखिरकार देश की प्रमुख नदियों को जोड़ने की परियोजना को आगे बढ़ाने की सरकार ने अपनी मजबूरी बता ही दी। योजना पर अमल करने के लिए खर्च होने वाली भारी धनराशि का बहाना बनाकर सरकार इस परियोजना को टालना चाहती है तो देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात होगी। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस परियोजना को एक निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए आदेश जारी किया था। यदि इस योजना पर पूरी तरह पालन नहीं होता तो यह उच्चम न्यायालय का बहुत बड़ा अपमान होगा। यह बात भाजपा जिला महामंत्री सुरेश गोयल धूमवाला ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ती में कही। जिला महामंत्री ने कहा बटलबिहारी वाजपेयी की सरकार के सयम बनी देश की बड़ी नदियों को जोड़ने की परियोजना एक बहुत ही महत्वकांक्षी … Read entire article »
इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन सभाओं को संबोधित किया
हिसार, राजमल काजलः इनेलो कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी वर्गों के लोगों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बरवाला विधानसभा क्षेत्र के इनेलो नेताओं ने पूर्व विधायक एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णसिंह डाबड़ा की अगुवाही में हलके के मिरकां, डाबड़ा, सातरोड़ खुई, सातरोड़ कलां, लाडवा, भगाना, मैय्यड़, खरड़, न्याणा सहित डेढ़ दर्जन गांवों का दौरा करके जन सभाओं को संबोधित किया। यह जानकारी देते हुए इनेलो के जिला प्रवक्ता राजमल काजल ने बताया कि गांव सातरोड़ कलां की जनसभा में बोलते हुए पूर्णसिंह डाबड़ा ने कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार से प्रदेश का जन-जन हताश निराशा व परेशान है। उन्होंने कहा कि किसानों पर जानबूझ कर चौरतफा मार मारी जा रही है। उन्हें समय पर ना बीज मिल रहा है ना ही खाद। सिंचाई के लिए नहरों में पानी है और … Read entire article »
गेंहू का बचा हुआ भूसा न जलाएं
विनोद राठौड़ (हिसार): लोक निर्माण वैलफेयर सोसायटी द्वारा अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी विनोद राठौड़ की अध्यक्षता में एक विशेष अभियान चलाया। जिसमें किसानों को सोसायटी द्वारा गेंहू का बचा हुआ भूसा व गेंहू कटाई के बाद बचे अवांछनीय भाग को ना जलाने के लिए प्ररित व जागरूक किया। सोसायटी उपाध्यक्ष श्रवण झूरिया वे कोषाध्यक्ष प्रमाद धत्तरवाल ने बताया कि अभियान में गांव मंगाली, लाइवा, डोभी, बांडाहेड़ी व सीसवाल के किसानों को गेंहू का भूसा न जलाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि गेंहू का भूसा जलाने से जहा एक ओर वायु प्रदूषण बढ़ता है। वहीं इससे जमीन की उर्वरा शक्ति में भी कमी आती है, इससे पृथ्वी तापमान में भी बढ़ोतरी होती है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इसे जलाकर प्रदूषण न बढ़ाए … Read entire article »