JULM SE JUNG :: National Newspaper » Muzaffarpur
गांजा का धंधा करनेवाले अन्य आरोपियों की तलाश
सिलीगुड़ी,हरीश जिंदल : केंद्रीय राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआइ) द्वारा चलाये गये अभियान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो गांजा के अवैध कारोबार से जुड़े थे. आरोपियों के कब्जे से 1.10 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया था. सूत्रों के मुताबिक सिलीगुड़ी और निकटवर्ती इलाकों में भी आरोपियों के साथियों द्वारा मादक द्रव्यों का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. फिलहाल पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ द्वारा उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है. ध्यान रहे कि फूलबाड़ी-घोषपुकुर रोड के निकट एक तेल टैंकर में करीब 3 हजार किलो गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था. टैंकर के पीछे कुछ आरोपी ऑल्टो कार से जा रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआइ ने आरोपियों को धर-दबोचा. टैंकर में रखे गये गांजा के करीब 105 पैकेट को भी … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
1 साल गांव में सेवा देना होगा अनिवार्य
- कुछ विदेशी एमबीबीएस डिग्री को भारत में मान्यता नहीं- नई दिल्ली,हरीश जिंदल: सरकार ने आज कहा कि कुछ देशों की चिकित्सा शिक्षा (एमबीबीएस) संबंधी डिग्री को भारत में मान्यता प्राप्त नहीं है और छात्रों को इसके बारे में जागरुक होना चाहिए. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पी एल पुनिया के पूरक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश में डाक्टरों और शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए कुछ देशों की एमडी डिग्री को मान्यता प्रदान की गई है. इन देशों में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, न्यूजीलैण्ड और आस्ट्रेलिया शामिल है. उन्होंने कहा कि लेकिन कई देशों के एमबीबीएस डिग्री को भारत में मान्यता नहीं है. इन देशों के नाम का उल्लेख करना उचित नहीं है. इस बारे में उच्चतम न्यायालय ने … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
पुलिस को नहीं मिली शाहरुख मामले की वीडियो फुटेज
मुंबई,हरीश जिंदल : बॉलीवुड स्टार और आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिकों में शामिल शाहरुख खान तथा मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) अधिकारियों के बीच बुधवार रात वानखेडे स्टेडियम में हुई कथित तनातनी की वीडियो फुटेज अब तक शहर की पुलिस को नहीं मिली है. पुलिस ने अब तक फैसला नहीं किया है कि शाहरुख को बयान देने के लिए मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन बुलाया जाए या नहीं. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जांच के हिस्से के तौर पर एमसीए अधिकारियों से घटना की फुटेज की मांग की है. पुलिस को हालांकि अब तक कुछ नही मिला है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वीडियो फुटेज मिलने के बाद हम फैसला करेंगे कि अभिनेता को पुलिस स्टेशन बुलाया जाए या नहीं. इस मामले में हालांकि जिस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज है उसे समन … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
एयर इंडिया बर्खास्त पायलटों को वापस लेने को तैयार
-लेकिन यूनियन नेताओं को नहीं- नई दिल्ली,हरीश जिंदल : एयर इंडिया पायलटों की 11 दिन पुरानी हडताल से निपटने में नरमी और सख्ती दोनों तरह का रवैया अपनाते हुये सरकार ने आज संकेत दिया कि वह इंडियन पायलट गिल्ड (आईपीजी) पदाधिकारियों को छोडकर अन्य सभी बर्खास्त पायलटों को काम पर ले सकती है. एयर इंडिया ने इसके साथ ही भारतीय वायु सेना को सतर्क करते हुये बीमारी की छुट्टी पर गये पायलटों की चिकित्सा जांच के लिये विशेष मेडिकल बोर्ड बनाने को कहा है. इससे पहले सरकार ने बीमार पायलटों की चिकित्सा जांच के लिये उनके घर पर डाक्टरों की टीम भेजी थी. स्थापित नियमों के अनुसार पायलटों को अपना उडान लाईसेंस बरकरार रखने के लिये पायलटों के 14 दिन से अधिक बीमार रहने पर उन्हें विशेषतौर पर गठित मेडिकल बोर्ड से … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
और आपा खो बैठी ममता दी
कोलकाता,हरीश जिंदल: कार्टून विवाद और प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर एक छात्र द्वारा उठाए गए सवाल पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर बिफर गई. बंगाल में बढ़ते अपराधों के बारे में पूछे जाने पर ममता ने अपना आपा खो दिया और कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ उस छात्र को भी माओवादी करार दे दिया. कार्यक्रम में मौजूद जादवपुर विश्वविद्यालय के एक छात्र ने जब प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया तो ममता ने कहा कि वह माकपा का आदमी है. उसने अन्य लोगों के ई-मेल से 60 लोगों को मैसेज भेजे हैं. कार्टून को हम सब पसंद करते हैं, लेकिन प्रोफेसर के कार्टून में हत्या की साजिश दिखाई पड़ती है. वह कुछ अलग ढंग से बनाया गया कार्टून था. उन्होंने कहा कि जो लोग उनसे यह सवाल पूछ … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
सर, ऊपर वाले की दुआ से परिवार सलामत है
भागलपुर,हरीश जिंदल : सर, भगवान की दुआ से मेरा पूरा परिवार सलामत है. मतदाता सूची में परिवार के सभी सदस्यों को मृत घोषित कर दिये जाने पर पिछली बार नगर निगम चुनाव की प्रत्याशी रहीं आयशा खातून अधिकारियों से अपनी नाराजगी जता रही थीं. मतदाता सूची की जांच के लिए शुक्रवार की शाम चार बजे सदर एसडीओ सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम बरहपुरा स्थित वार्ड नंबर 33 पहुंची थी. मतदान सूची से विलोपित और मृत घोषित कर दिये गये लोग अपने-अपने वोटर आइ कार्ड के साथ जिंदा होने का सबूत देने जांच टीम के समक्ष स्कूल परिसर पहुंच गये. लोगों ने टीम के सदस्यों को खूब खरी-खोटी सुनायी. लोग पिछले विधान सभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर ही पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे थे. लेकिन, इस पर … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
तीन डिग्री लुढ़का पारा
पूरबा हवा ने दी गरमी से राहत भागलपुर,हरीश जिंदल : पंश्चिम बंगाल में गुरुवार को प्री-मानसून की दस्तक के साथ हुई जोरदार बारिश से यहां के मौसम में भी बदलाव आया. पिछले तीन दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियश के स्तर को पार कर चुका था. इसमें तीन डिग्री की कमी आयी. इससे तल्ख मौसम में नरमी आयी और भीषण गर्मी व लू के थपेड़े झेल रहे लोगों को राहत मिली. बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाये रहेंगे. उन्होंने बताया कि पूरवा हवा चलने के कारण तापमान में गिरावट आयी है. डॉ वीरेंद्र के अनुसार अभी इस क्षेत्र में प्री-मानसून के आने की संभावना नहीं है. मानसून पूरे बिहार में 18 … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
राजेंद्रनगर अस्पताल में फोको सर्जरी शुरू
पटना,हरीश जिंदल : नेत्र रोग के इलाज के लिए विकसित किये गये राजेंद्रनगर अस्पताल में फोको सर्जरी व ग्लूकोमा का इलाज शुरू हो गया है. आरपी सेंटर, एम्स, नयी दिल्ली के तकनीकी सहयोग से स्थापित इस अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में बच्चों के नेत्र रोगों का परीक्षण व इलाज की भी व्यवस्था शुरू हो गयी है. अस्पताल में एंजियोप्लास्टी व लेजर सर्जरी के उपकरण भी आ चुके हैं. मधुमेह से होनेवाली डायबेटिक रेटिनोपैथी के इलाज की भी यहां पर व्यस्था की गयी है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अमरजीत सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में स्थापित आइ सेंटर को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जायेगा. राजधानी के तीन अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के रूप में विकसित किया जायेगा. साथ ही इन संस्थानों को स्वायत्तता भी दी जायेगी. … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
मेहनत व लगन से पूरी हुई आकांक्षा
भागलपुर,हरीश जिंदल : शहर के व्यवसायी पवन डालुका की बेटी आकांक्षा डालुका ने आइआइटी जेइइ की परीक्षा में 1812वां स्थान प्राप्त कर भागलपुर का नाम रौशन किया. आइआइटी कानपुर में जी-विज्ञान की छात्र आकांक्षा की बड़ी बहन सोनल डालुका की प्रेरणा, मां शशि डालुका और छोटे भाई अभिनव व अभिषेक का सहयोग उसकी सफलता की कुंजी बन गयी. कोटा के सेंट्रल एकेडमी में प्लस टू की छात्र आकांक्षा ने कड़ी मेहनत के बल पर इस मुकाम को हासिल किया. आकांक्षा ने 2009 में माउंट कार्मेल स्कूल से दसवीं की परीक्षा में 93 प्रतिशत अंक लाया था. बेटी की प्रतिभा को देख पिता पवन डालुका ने उसे प्लस टू करने के लिए राजस्थान के कोटा भेज दिया. आकांक्षा कहती है कि मां सरस्वती के आशीर्वाद और अपनी मेहनत से यह संभव हुआ. वह कहती … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
डाक घरों में अमरनाथ यात्र का रजिस्ट्रेशन शुरू
पटना,हरीश जिंदल : अमरनाथ, 2012 की यात्र पर जाना चाहते हैं, तो अब पंजीकरण कराने के लिए ज्यादा भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी. अपने जिले के डाक घर में यात्र का रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेकर वहीं से पंजीकरण करा सकते हैं. पहली बार भारतीय डाक विभाग ने अपने काउंटर से अमरनाथ यात्र का पंजीकरण शुरू किया है. इसके लिए डाक विभाग और अमरनाथ श्रइन बोर्ड के बीच करारा किया गया है. सूबे के 15 प्रधान डाक घर चयनित अमरनाथ यात्रियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है. डाक घरों के माध्यम से अमरनाथ यात्र का पंजीकरण की सुविधा बिहार के 15 प्रधान डाक घरों में शुरू की गयी है. औरंगाबाद, गया, बक्सर, सीवान, कटिहार, जहानाबाद, बांका, गोपालगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, छपरा, समस्तीपुर, आरा और सीतामढ़ी के प्रधान डाक घरों में रजिस्ट्रेशन होगा. 10-10 यात्रियों का … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
निशांत बने बिहार टॉपर
पटना,हरीश जिंदल : आइआइटी-जेइइ, 2012 में 72वां रैंक पाने वाले भागलपुर के निशांत कुमार सिंह बिहार के टॉपर बन गये हैं. शाहकुंड के बकचप्पर निवासी निशांत ने बोकारो में रह कर परीक्षा की तैयारी की. वहीं मुजफ्फरपुर के कुंदन कुमार को 98वां रैंक मिला है. आइआइटी में निर्धारित साढ़े नौ हजार सीटों में से 500 से अधिक पर बिहारी विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है. इनमें लड़कों के साथ ही लड़कियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. आइआइटी ने सुबह 7.15 बजे रिजल्ट प्रकाशित किया. रिजल्ट प्रकाशित होने की सूचना मिलते ही छात्र सच्चई जानने के लिए कोचिंग संस्थान की ओर दौड़ पड़े, तो कुछ ने साइबर कैफे से जानकारी हासिल की. कुछ छात्रों को रिजल्ट से निराशा भी मिली. परीक्षा में असफल छात्रों के अभिभावकों ने अपने बच्चों बिहार को … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
छोटे-छोटे घरों से निकले बड़े सितारे
-आइआइटी-जेइइ, 2012 -24,112 की रैंकिंग -बिहार के 1000 से अधिक सफल पटना,हरीश जिंदल : पटना के उग्रवादग्रस्त धनरूआ इलाके के पंडितगंज गांव का रहनेवाला है ओमप्रकाश गुप्ता. पापा गांव में छोटी-सी किराने की दुकान चलाते हैं. लेकिन, बेटा इंजीनियर बनने की पहली पायदान पार कर चुका है. इसी तरह यजीद के अब्बा टीवी मैकेनिक हैं. ये तो उदाहरण मात्र हैं. कम सुविधा और अभावग्रस्त जिंदगी को पीछे छोड़ते हुए कई ऐसे लाल हैं, जिन्होंने अपने हौसले व जज्बे की बदौलत आइआइटी-जेइइ, 2012 में सफलता का परचम लहराया है. इनमें कोई बढ़ई का बेटा है, तो कोई ट्रक मैकेनिक का, किसी के पिता सेल्स मैन का काम करते हैं, तो किसी के पिता प्लंबर मिस्त्री हैं. ओमप्रकाश को दूसरे प्रयास में यह कामयाबी मिली है. उसने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई गांव के ही सरकारी स्कूल … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur