JULM SE JUNG :: National Newspaper » National
एक रात में शहर में दो डकैतियां
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : डकैतों का तांडव 72 घंटे में दूसरी बार दिखा. रविवार की रात भिखनपुरा दक्षिणी टोली के दो घरों में एक साथ धावा बोला. दोनों घरों से डकैत नगदी व जेवर समेत लगभग चार लाख का सामान ले गये. डकैतों ने इस दौरान सात लोगों को रॉड व डंडों से मार कर घायल कर दिया. दोनों घरों में डकैत 10 से 15 मिनट रहे. सोमवार को दिन में एसएसपी राजेश कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. उन्होंने डकैतों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. जानकारी के मुताबिक, भिखनपुरा दक्षिणीटोला में ललन सिंह व विनोद कुमार सिन्हा आसपास मकान है. दोनों के घर हाल के दिनों में ही बने हैं. रविवार देर रात दोनों घरों पर डकैतों ने एक साथ धावा बोला. डकैत लगभग 40 की संख्या … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
मेडिकल फीडर 30 घंटे बाद चालू
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : शहर का सबसे बड़ा मेडिकल फीडर लगभग तीस घंटे ठप रहा. सोमवार रात 8.25 बजे से फीडर में बिजली चालू की गयी. बिजली बंद रहने के कारण दो लाख से अधिक आबादी को घोर संकट से जूझना पड़ा. सात सबस्टेशन को बिजली देने वाले इस फीडर के ठप होने से शहर का आधा इलाका प्रभावित हुआ. बिजली संकट से परेशान लोगों के लिए पानी की जुगाड़ करने में दम निकल रहा था. निगम के नल से लेकर पड़ोसी के चापाकल तक लोग भाग दौड़ कर पानी की व्यवस्था में जुटे हुए थे. झुलसाने वाली गर्मी में लोग पंखे की हवा के लिए तरस कर रह गये. बिजली की किल्लत ने रात की नींद व दिन का चैन छीन लिया. लोग विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को फोन करके दिन … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
बिजली के लिए जीएम आवास घेरा
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : भीषण गर्मी में बिजली पानी के लिए रामदयालु के सतपुरा मोहल्ले के लोगों के सब्र का बांध टूट गया. सोमवार को रात में मोहल्ले के लोगों ने बिजली के लिए जीएम आवास का घेराव किया. दर्जनों की संख्या में पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने कहा, उनके यहां 48 घंटे से बिजली नहीं है. मोहल्ले के अरुण कुमार, अविनाश कुमार, चंदन कुमार, आकाश कुमार, भोला कुमार, कुमार गौरव, सुमित कुमार ने बताया, ट्रांसफॉर्मर पर लोड अधिक होने से बार बार फ्यूज उड़ता है. इसकी शिकायत कई बार वरीय अधिकारियों से भी की गयी है. मगर समस्या पर ध्यान नही दिया गया. अरुण कुमार ने कहा, सोमवार को तीन बजे बिजली ठीक करने के लिए विभाग के मिस्त्री को बार बार कहा गया. लेकिन फॉल्ट को ठीक नहीं किया गया. इधर जीएम … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
मान्यता पर खतरा !
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : नेशनल एससमेंट एंड एक्रीडिटेशन कौंसिल (नैक) की पियर टीम सोमवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज पहुंची. टीम एकेडमिक स्टॉफ कॉलेज पहुंच सुबह से देर शाम तक बड़े ही बारिकी से कॉलेज से जुड़े एक-एक चीजों की जांच की. टीम यूजीसी से 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत कॉलेज को मिले ओरिएंटेशन व रिफ्रेशर समेत अन्य कोर्सो के बारे में जानकारी ली. इसके बाद रिफ्रेशर व ओरिएंटेशन कोर्स में बतौर रिसोर्स पर्सन पढाने वाले शिक्षकों से बातचीत की. उनकी समस्याओं को जाना. प्राचार्यो व कर्मचारियों से बातचीत की. दोपहर बाद टीम विश्वविद्यालय अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की. बैठक में देरी होने पर कॉलेज के निदेशक डॉ एसएन तिवारी को फटकार भी लगायी गयी. शाम करीब चार बजे टीम की नाराजगी की खबर मिलने … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
साइंस किट घोटाले में लीपापोती
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : साइंस किट घोटाले में लीपापोती हो गयी है. घोटाले के दो वर्ष बीत गये लेकिन जांच अबतक अधूरी है. पदाधिकारी बदल गये, व्यवस्था बदल गयी, लेकिन मामला जहां का तहां दबा रह गया. अब अधिकारियों के पास जांच को लेकर कोई जवाब नहीं है. इस बात पर अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं. अगर जांच पूरी हो गयी तो कार्रवाई क्या हुई. रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं हुई, इस मसले पर अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं. मामला मध्य विद्यालयों से जुड़ा है. वित्त वर्ष 2010 में मध्य विद्यालयों के छात्र-व छात्रओं में विज्ञान के प्रति जागरू कता लाने के लिए मानव संसाधन विकास विभाग ने सभी मध्य विद्यालयों के लिए एक आदेश जारी कर साइंस किट खरीद करने के लिए कहा था. 400 से अधिक विद्यालयों में साइंस … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
साइकिल राशि के लिए छात्रओं ने किया हंगामा
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : गोला बांध रोड स्थित राधा देवी केडिया बालिका उच्च विद्यालय की नवम् और दसवीं की कुछ छात्रओं ने साईकिल और पोशाक की राशि नहीं देने का प्राचार्या पर आरोप लगाते हुए स्कूल परिसर में काफी देर तक हंगामा किया. छात्राओं का कहना था कि प्राचार्या ने राशि के लिए बिल बनवाकर लाने को कहा था. हमलोग कई दिनों से बिल लेकर भटक रहे हैं लेकिन हमलोगों को परेशान किया जा रहा है. सोमवार सुबह दसवीं की छात्र सुमन कुमारी जब अपने साईकिल की राशि का बिल लेकर मैडम के पास गई तो वे सुमन को एक थप्पड़ मार दी और बोली तुमको पैसा नहीं मिलेगा. इसकी जानकारी सुमन के परिजन को मिलते ही वे लोग भी स्कूल परिसर में आकर हंगामा करने लगे. प्राचार्या मीना कुमारी का कहना है … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
निगम में भी दिनेश सिंह फैक्टर
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : निगम चुनाव के बाद मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर विधान पार्षद दिनेश सिंह भी सक्रिय हो गये हैं. सोमवार को दिनेश सिंह के आवास पर दिनभर रणनीति बनी. सुबह तीसरे मोर्चे की कमान संभाल रहे पूर्व मेयर समीर कुमार व पूर्व डिप्टी मेयर विवेक कुमार दिनेश सिंह से मिलने पहुंचे. इस दौरान मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर चर्चा का दौर चला. 11 बजे शुरू हुई मुलाकात दिन में डेढ़ बजे तक चली. इस दौरान वार्ड पार्षदों के रुख को लेकर चर्चा हुई. कुछ वार्ड पार्षद भी दिनेश सिंह के आवास पर पहुंचे. इनमें मो. अंजार प्रमुख थे. दिनेश सिंह से मिलने के बाद निकले समीर कुमार ने कहा, अभी यह शुरुआत है. अच्छी बातचीत हुई है. हम लोग आगे भी बात करते रहेंगे. वहीं, विवेक कुमार ने … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
एनएच किनारे मोहल्ले को निशाना बना रहे हैं डकैत
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : नगर निगम चुनाव संपन्न होते ही शहर में आपराधिक घटनाओं में अचानक वृद्धि हो गयी है. दो दिनों के अंदर शहरी क्षेत्र में तीन डकैती की घटनाओं से पुलिस सकते है. रात्रि गश्ती व पुलिस की लुंज-पुंज व्यवस्था का फायदा उठा कर डकैत ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम दे रहे है. हालांकि पुलिस डकैतों के गिरोह के पहचान का दावा कर रही है, लेकिन पुलिस डकैती गिरोह के एक भी सदस्य की गिरफ्तारी नहीं कर पायी है. अब तक छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि दो दिनों के अंदर डकैतों ने उन्हीं मोहल्ले या गांवों में घटना को अंजाम दिया है, जो एनएच से सटे है. अहियापुर में शनिवार की रात प्रोपर्टी डीलर रामपुकार राय का घर भी हरपुर बखरी गांव में एनएच के किनारे है. डकैतों ने … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
डिप्टी मेयर हारे 20 नये चेहरे
-सामने आयी नगर सरकार की तसवीर- मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : निगम चुनाव बदलाव की बयार के बीच आधे से ज्यादा वार्ड पार्षद अपनी कुरसी बचाने में कामयाब रहे. 49 में से 29 सिटिंग पार्षद फिर से चुन कर निगम पहुंचे. 20 नये चेहरों को मौका मिला है. सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड-11 में हुआ, जहां से डिप्टी मेयर मो. निसारुद्दीन चुनाव हार गये. वोट में गड़बड़ी के आरोप में डिप्टी मेयर अभी न्यायिक हिरासत में हैं. इस बीच करारी शिकस्त से उन्हें एक और धक्का लगा है. मेयर विमला देवी तुलस्यान ने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन उनकी समर्थित प्रत्याशी नीतू देवी को हार का सामना करना पड़ा. -10 दागी जीते 330 प्रत्याशियों में 52 ऐसे प्रत्याशी थे, जिन पर कोई न कोई मामला चल रहा है. आयोग के निर्देश पर इन पर स्पीडी ट्रायल हो रहा … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों की मौत हो गई. वे भिन्न-भिन्न जगहों से इलाज के लिए अस्पताल में आए थे. पहली घटना रून्नीसैदपुर थाना की है जहां साजन नामक 8 वर्षीय लड़का एक अज्ञात वाहन के चपेट मे आने से शुक्रवार को घायल हो गया था. उसके पिता अखिलेश महतो इलाज के लिए शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. दूसरी घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के सिमराहां गांव की है जहां वालदेव प्रसाद सिमराहां चौक पर एक मोटरसाईकिल से धक्का लगने के कारण घायल हो गए. उनके पिता रामवृक्ष प्रसाद ने शुक्रवार को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. तीसरी घटना बरू राज थानान्तर्गत पीतल सेमरा गांव की … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
नतीजा जानने को जुटी भीड़
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : निगम चुनाव के महापर्व की फैसले की घड़ी थी. बाजार समिति के बाहर जमा हजारों लोगों की भीड़ अपने प्रत्याशियों की जीत की कामना कर रही थी. मतगणना केंद्र से जैसे ही कोई खबर बाहर आती, लोग सुनने के लिए बेचैन हो उठते. जीत की खबर आते ही संबंधित प्रत्याशी के समर्थक खुशी से नाचने लगते. रह-रह कर भीड़ उग्र हो जाती, जिसे काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को कार्रवाई करनी पड़ती. यह सिलसिला सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलता रहा. विजेता प्रत्याशी को उनके समर्थक माला पहना रहे थे. हर वार्ड का रिजल्ट आते ही लोग जिंदाबाद के नारे लगा कर अपनी खुशी जताते. एक-दूसरे को गुलाल लगा कर जीत की बधाई देते. सुरक्षाकर्मियों ने भी लोकतंत्र के महा उत्सव का … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur
इवीएम तोड़ने में एक गया जेल
मुजफ्फरपुर,हरीश जिंदल : वार्ड 11 के कंपनीबाग स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान परिसर में गुरुवार को चुनाव के दौरान इवीएम तोडने के मामले में नगर पुलिस ने फोटो के आधार पर पहचान कर एक व्यक्ति को जेल भेज दिया. उसकी पहचान शाबिर हनीफ उर्फ पून्ना के रुप में हुई है. उस पर पूर्व से भी कई मामले दर्ज है. वही एक अन्य महिला की भी तलाश इवीएम तोडने के मामले में की जा रही है. बता दें कि इवीएम तोडने के मामले में पीठासीन पदाधिकारी ने 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. -पार्षद प्रत्याशी गया जेल वार्ड 15 के प्रत्याशी छेदी गुप्ता को अन्य प्रत्याशी राजकुमार व उसके समर्थकों पर हमला करने के आरोप मे जेल भेज दिया गया है. यहां बता दें कि गुरुवार की रात छेदी ने 20-25 … Read entire article »
Filed under: Bihar, Muzaffarpur