सुंदरगढ़, उड़ीसा/सुनील प्रसादः सुंदरगढ़ वारंगा आई टी आई में आयोजित जागरूकता रैली अभियान 2017 के उद्घाटन समारोह के दौरान अशोक जलान फाउंडेशन संबलपुर की ओर से ऐसी मोबाइला ब्लड़ डोनेशन बैन का लोकार्पण किया गया है। अशोक जलान फाउंडेशन एंव बारंगा आई टी आई की संयुक्त साक्षेदारी से आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव विजय कुमार पटनायक ने इसका उद्घाटन किया। इस विषेश बैन की मदद से दूरदराज एंव ग्रामीण इलाको में आसानी से रक्तदान कार्यक्रम किया जा सकता है। समारोह में सुंदरगढ़ एडीएम रविंद्र नाथ मिश्र, अशोक जलान, अरूण नायक, बसंत कुमार मल्लिक, नारायण, राम चंद्र नायक सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्री पटनायक ने इस प्रकार का विषेश वाहन प्रदान करने के लिए अशोक जलान फाउंडेशन की बेहद प्रशंसा की साथ ही बरंगा आाई टी आई में आयोजित इस जागरूकता रैली की भी प्रशंसा की। गौरतलब है कि अभियान 2017 के तहत 51 दिनों में पूरे ओडिशा प्रदेश की परिभ्रमण किया जाएगा। इस रैली में सुंदरगढ़ जिला के 30 बलाक एवं 30 बालिकाएं शामिल है। उनके साथ प्रबंधकीय दल भी शामिल है। इस अभियान के तहत ओड़िशा के सभी 30 राज्यों में पर्यावरण सुरक्षा राष्ट्रीय एकता एंव सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। रेड़क्रास सोसाइटी भारत स्काउट एंव गाइड, लीओ क्लब, रोड सेफ्टी क्लब सहित अन्य कई संगठन इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने में सहयोग कर रहे है।