नई दिल्ली/नगर संवाददाताः सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भारत में और पाकिस्तान में अभी ठनी हुई है। जहां एक तरफ पाकिस्तान कहता है की भारत ने उसकी जमीन पर इस तरह का कोई सैन्य कार्रवाई नही किया है तो वहीं भारत के अंदर भी कुछ ऐसे नेता है जो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठानें लगे हैं। लेकिन पाकिस्तान की बोलती उसके ही एक अधिकारी ने बंद करा दी। यह मामला तब सामने आया जब एक पाकिस्तान के पुलिस सुपरिटेंडेंट गुलाम अकबर ने कहा की “भारत ने 29 तारीख की रात को सर्जिकल स्ट्राइक किया था और उसमें पाकिस्तान के पांच सैनिक मारे गए थे। इस मामलें की जानकारी तब सामने आई जब चैनल सीएनएन न्यूज18 ने बुधवार को पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खुलासे के हवाले से यह जानकारी दी है। पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि उस रात भीमबेर के समाना, पुंछ के हाजिरा, नीलम के दूधनियाल तथा हथियान बाला के कायानी में हमले हुए। उसने कहा कि भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के तत्काल बाद पाकिस्तानी सेना ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी थी। पाकिस्तानी अधिकारी अकबर ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय तक की पुष्टि करते हुए कहा, “सर, वह रात का समय था। रात दो बजे से सुबह चार या पांच बजे तक तकरीबन 3-4 घंटे तक हमला होता रहा। उसने कहा, “अलग-अलग जगहों पर हमले हुए। उन्हें प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा। भले ही पाकिस्तान कितना भी झूठ बोले लेकिन यह बात तो सच है की सेना के जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों मार आए हैं।