मोगा, पंजाब/मंगत राॅयः मंडल के प्रधान राम नाथ भट्टी ने बताया कि 60 श्रद्धालुओं का जत्था श्री अमरनाथ की यात्रा को रवाना हुआ है। कांग्रेसी नेता डाॅ हरजोत कमल, मनजीत मान व अशोक सचदेवा ने झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यात्रियां की सुविधा के लिए उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था थी। मंडल की ओर से की गई है। यह यात्रा बाबा बर्फानी के दर्शन करके 13 को वापिस मोगा पहुंचेगी। इस अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पूजन किया। इस अवसर पर लवली विजय भट्टी, कुलवंत सिंह, सोनू भारती, मंजीत के अलावा अन्य भी हाजिर थे।