नालंदा, बिहसा/नगर संवाददाताः नालंदा के हरनौत में मुखिया पूनम देवी को बाइक सवार अपराधियों से गोलियों से छलनी कर दिया। मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी आराम से भाग निकले। मुखिया पूनम देवी हसनपुर की रहनेवाली थीं। वे हरनौत के कल्याण बिगहा थाने के कोलावां पंचायत की मुखिया चुनी गईं थीं। वह शुक्रवार को चुनमुन नाम के युवक के साथ बाइक से हरनौत बाजार जा रही थीं। तभी एनएच-30-ए पर रूपसपुर के नजदीक बाइक पर सवार तीन लोगों ने पूनम देवी की बाइक को जबरन रोका। इससे पूनम देवी और चुनमुन बाइक से गिर गए। जैसे ही मुखिया उठीं, वैसे ही अपराधियों ने उन्हें ताबडतोड गोलियां मार दी। मुखिया को पांच गोली लगी और उन्होंने वहीं दम तोड दिया। हालांकि चुनमुन को कुछ नहीं हुआ।